Rishi Sunak: जी20 मीटिंग के लिए भारत आ रहे हैं ऋषि सुनक, जानें उनकी भारतीय जड़ों के बारे में

Rishi Sunak: भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी 20 वर्ल्ड लीडर्स समिट के लिए 9 और 10 सितंबर को भारत में होंगे। सुनक पहले ही भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए भारत को जी20 की अध्यक्षता के लिए सही समय पर सही देश बता चुके हैं। दिल्ली में सुनक का परिवार उनकी यात्रा से पहले उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गया है। भारत के लिए यह गौरव की बात है कि जिस देश ने एक समय पर भारत पर 200 साल राज किया आज उसी देश का प्रधानमंत्री भारतीय मूल का है। ऋषि सुनक का भारत से दोहरा सम्बन्ध है। वे खुद तो भारतीय मूल के हैं ही, उनकी ससुराल भी भारत में ही है। उनके बारे में कुछ विस्तार से जानते हैं।

ऋषि सुनक की भारत में जड़ें

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, इंग्लैंड में यशवीर और उषा सुनक के घर हुआ था, जो भारतीय पंजाबी मूल के हैं और पूर्वी अफ्रीका में पैदा हुए थे। सुनक के दादा-दादी और नाना-नानी भारत से थे। सुनक के दादा गुजरांवाला (वर्तमान पाकिस्तान) से थे, जबकि उनके नाना लुधियाना (वर्तमान भारत) से थे। सुनक के माता-पिता का भारत से सांस्कृतिक जुड़ाव है, और वे हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। सुनक स्वयं भी एक आस्थावान हिंदू हैं। सुनक की शिक्षा विनचेस्टर कॉलेज में हुई, जहाँ वे कॉलेज के हेड बॉय बने। सुनक के पिता यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में एक चिकित्सक थे ।

Rishi Sunak is coming to India for g20 summit delhi know about his Indian roots

भारत में ऋषि सुनक की ससुराल

ऋषि सुनक की ससुराल देश के एक प्रतिष्ठित परिवार में है। ऋषि सुनक की ससुराल भारत के नामी उद्यमी परिवार में है। उनके ससुर एनआर नारायण मूर्ति हैं, जो आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। उनकी सास सुधा मूर्ति एक परोपकारी और लेखिका हैं। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति, एक फैशन डिजाइनर और इंफोसिस की उत्तराधिकारी हैं। सुनक के ससुराल वाले अपने परोपकारी कार्यों और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाने जाते हैं। सुधा मूर्ति से जब ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने जवाब दिया कि "वह हमेशा हमारे दामाद ही है, उससे ज्यादा नहीं और मेरी कभी उनसे राजनीति को लेकर चर्चा नहीं होती।"

ऋषि और अक्षिता की प्रेम कहानी

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की लव लाइफ मीडिया में काफी चर्चा का विषय रही है। ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की शादी 2009 में हुई। दोनों पहली बार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे से मिले, जहां अक्षता एमबीए कर रही थी। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां हैं, कृष्णा और अनुष्का। ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी को अपनी "रॉक" बताया है और उन्हें अपने पूरे राजनीतिक करियर में उनका समर्थन करने का श्रेय दिया है।

ऋषि सुनक की जीवन शैली

ऋषि सुनक की जीवनशैली सनातनी परम्परा और मूल्य के साथ अपने काम के प्रति उनका समर्पण है। ऋषि की साधारण जीवनशैली उनकी परवरिश से प्रभावित है। उनके पिता साउथेम्प्टन में एक जनरल फिजिशियन थे, और उनकी माँ अपनी फार्मेसी, सुनक फार्मेसी चलाती थीं। सुनक न तो शराब पीते हैं, ना गोमांस खाते हैं। वह साउथेम्प्टन फुटबॉल क्लब (एफसी) के प्रशंसक हैं। ऋषि सुनक की कुल संपत्ति लगभग ₹6,500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है, जो कि किंग चार्ल्स की अनुमानित ₹3,300 करोड़ की व्यक्तिगत संपत्ति से लगभग दोगुनी है। सुनक के पास यूनाइटेड किंगडम से लेकर यूएस तक चार घर हैं, जिनकी कुल कीमत ₹140 करोड़ से अधिक है।

ऋषि सुनक की हिंदू धर्म में आस्था

ऋषि सुनक एक हिंदू हैं और उनकी आस्था उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक ने हिंदू धर्म को जीवन के "हर पहलू" में मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए "साहस, शक्ति और लचीलापन" देने वाला बताया है। जब सुनक को हाउस ऑफ कॉमन्स में संसद सदस्य के रूप में चुना गया तो उन्होंने "भगवद गीता" पर अपनी निष्ठा की शपथ ली थी। सुनक हमेशा अपने पास हिंदू देवता गणेश की एक प्रतिमा रखते हैं और वो हाथ में कलावा भी पहनते है। अगस्त 2023 में ऋषि सुनक ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मुरारी बापू की कथा में भी हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में सुनक ने कहा, ''मैं यहां एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर हूं।''

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत-ब्रिटेन रिश्ते

जब से ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से भारत-ब्रिटेन संबंधों पर उनकी भारतीय जड़ों के प्रभाव को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सुनक के यूके का प्रधानमंत्री बनने को वहां पर भारतीय प्रवासियों के बढ़ते वर्चस्व की परछाई के रूप में देखा जा रहा है। सुनक ने यूके-भारत संबंधों को मजबूत करने और इसे और अधिक "दो-तरफा आदान-प्रदान" बनाने की इच्छा व्यक्त की है। ऋषि सुनक के यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनने के बाद यूके और भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर वार्ता में भी तेजी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+