भारतीयों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या और किसे खोजा?
गूगल सर्च की लिस्ट में 10वें नंबर पर बैंडमिंटन सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु रहीं, जिन्होंने रियो ओंलपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया।
नई दिल्ली। साल 2016 बस चंद रोज का मेहमान है, इस पूरे साल में काफी कुछ ऐसा घटा जिसने बहुतों की दुनिया बदल दी है, ऐसे बहुत सारे मुद्दे रहे जिन पर साल भर बहस होती रही और कुछ ऐसे चेहरे रहे जिनके बारे में लोग पूरे साल जानने को बेकरार रहे।
सभी राशियों का आने वाला साल कैसा होगा जानने के लिए क्लिक करें
आईए एक नजर डालते हैं कि इस साल भारत के लोगों ने गूगल सर्च ईंजन पर सबसे ज्यादा क्या खोजा...
- गूगल सर्च की लिस्ट में 10वें नंबर पर बैंडमिंटन सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु रहीं, जिन्होंने रियो ओंलपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया।
- 9वें नंबर पर अनुराग कश्यप की विवादित फिल्म 'उड़ता पंजाब' रही, जिसके बारे में जानने के लिए लोगों ने इसे गूगल पर बहुत सर्च किया। फिल्म इस साल की कामयाब फिल्मों से एक है,फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर जैसे नामचीन सितारे थे।
आगे की बात तस्वीरों में...

डोनाल्ड ट्रंप
- सूची में आठवें पायदान पर डोनाल्ड ट्रंप ने कब्जा किया है।
- आईपीएल 2016 सातवें स्थान पर है।
- आईफोन 7 छठवें नंबर।
- पांचवें नंबर पर रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' है। ( पहले ही दिन 250 करोड़ रुपए की कमाई)
- चौथा स्थान सलमान खान की मेगाहिट फिल्म 'सुल्तान' रही। (कमाई 550 करोड़)

'कबाली' और 'सुल्तान'

यूरो 2016
गूगल की सूची में तीसरे स्थान पर है यूरो 2016 है जिसमें पुर्तगाल विजेता बना था, उसने फाइनल में फ्रांस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया था।

पोकेमॉन गो
दूसरे नंबर पर पोकेमॉन गो है, जिसके विवाद ने इसे सबसे ज्यादा चर्चित किया और इसके खिलाफ फतवा भी जारी किया, बावजूद इसके लोग इसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च करते रहे।

रियो ओलंपिक 2016
भारत में गूगल के सर्च बॉक्स पर सबसे ज्यादा टाइप किया जाने वाला शब्द रियो ओलंपिक रहा, सिर्फ दो पदकों के साथ वह पदक तालिका में 67वें स्थान पर रहा, इसके बावजूद ये गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications