PM मोदी के 'डांस और गाने' का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट
एक फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में दिखाया गया कि प्रधानमंत्री अपने 'मितरों' के लिए गाना गा रहे हैं।

पंजाबी बीट पर नाचते दिखे मोदी
एक फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में दिखाया गया कि प्रधानमंत्री अपने 'मितरों' के लिए गाना गा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों की चुनिंदा क्लिप ऐसे जोड़ी गई हैं जिनसे गाने जैसी लय बन रही है। वीडियो एक हिस्से में प्रधानमंत्री डांस करते हुए भी दिखते हैं वो भी पंजाबी बीट पर। प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों को पहले भी ऐसे शेयर किया जाता रहा है। READ ALSO: भ्रष्टाचारियों के लिए हानिकारक है ये स्वामी, पढ़िए किस-किस को लिया निशाने पर
पहले भी उड़ा था मजाक
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर नए साल के मौके पर भी कुछ जगहों पर ऑफर रखे गए थे। ऑफर में कहा गया था कि जितनी बार मोदी अपने भाषण में 'मितरों' शब्द बोलेंगे, उतनी बार ग्राहकों को मुफ्त ड्रिंक दी जाएगी। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि मोदी ने उस भाषण में एक भी बार मितरों शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications