Imran Khan: क्या महिलाओं के चक्कर में इमरान खान हुए बर्बाद?

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की राजनीतिक पारी फ़िलहाल गड्ढे में जाती दिखाई दे रही है। खुद इमरान खान भी यह मानने लगे हैं कि उनके दिन गर्दिश में है। इसका ताजा उदाहरण है उनकी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के सांगठनिक चुनाव से इमरान खान द्वारा खुद को अलग करने का फैसला। एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में इमरान खान पीटीआई के चेयरमैन पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

एक्स पर पीटीआई के लोगों ने ही इमरान के इस फैसले की तस्दीक की है। कहा जा रहा है कि इमरान खान की मौजूदा बीवी बुशरा खान चेयरमैन पद की उम्मीदवार बन सकती है। इस समय पाकिस्तान में इसी बात की चर्चा हो रही है कि बुशरा बीवी ही पीटीआई और इमरान की बर्बादी का कारण है। बुशरा कोई पहली औरत नहीं है, जो इमरान खान की जिंदगी में उथल पुथल की जिम्मेदार बनी हैं, बल्कि चार अन्य महिलाएं भी हैं, जिन्होंने इमरान के जीवन में तूफान खड़ा कर दिया।

pakistan Is Imran Khan ruined because of affair with women?

बुशरा से जुड़े विवाद ही विवाद

इमरान खान और बुशरा बीवी के संबंध 2015 से ही बताए जा रहे हैं। जिस उम्र में महिलाएं नाती पोते वाली हो जाती हैं, उस उम्र में बुशरा ने इमरान के साथ शादी की। दो बेटियों और तीन बेटों की माँ रही बुशरा बीवी ने इमरान से दो बार शादी की। पहली जनवरी 2018 में और फिर दूसरी फ़रवरी 2018 में। एक महीने के अंतर में दो बार निकाह करने के पीछे कारण यह बताया जा रहा कि पहली बार में मामला इद्दत का आया।

इद्दत एक इस्लामी अवधारणा है जो मुस्लिम विवाह के विच्छेदन (तलाक़) के बाद एक प्रतीक्षा की अवधि को निर्धारित करती है। इस्लाम में यह एक अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि है। इस महिला में कोई महिला पुनर्विवाह नहीं कर सकती है। इद्दत का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नई शादी करने से पहले महिला गर्भवती न हो। बुशरा बीवी ने जनवरी 2018 को इद्दत की अवधि पूरी नहीं की थी।

अब इस मामले को पाकिस्तान की अदालतों में उठाया गया है। यदि यह साबित हो जाता है कि इमरान और बुशरा बीवी ने पहले निकाह को छुपा लिया और फिर दूसरी बार फरवरी में निकाह किया तो इस पर भी इमरान खान को सजा हो सकती है। दोनों निकाह में मौजूद औन चौधरी अदालत में इमरान खान के खिलाफ बयान दे चुके हैं। पीटीआई के पूर्व नेता और इमरान खान के बहुत करीबी रहे औन चौधरी ने एक पाकिस्तान टीवी चैनल पर आकर यह बयान दिया है कि इमरान खान बुशरा बीवी के प्रभाव में इतना ज्यादा थे कि वह अपनी जिंदगी और सियासी फैसले बिना उनकी मंजूरी और सलाह के नहीं करते थे। बुशरा बीवी इमरान की जिंदगी में एक रूहानी शख्सियत बन कर आई और पूरी तरह से उन पर छा गयी।

एक जनवरी 2018 का निकाह भी बुशरा बीवी ने यह कह कर कराया कि उस दिन ही निकाह करने से इमरान को पीएम का ओहदा मिलेगा। फिर बुशरा बीवी ने अपनी मर्जी के मुताबिक पंजाब की सरकार चलवाई, तमाम घोटाले सामने आए और सबसे बड़ी बात कि किस तोशाखाना मामले में इमरान को सजा हुई है, उसके लिए भी बुशरा को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है। यानी बुशरा बीवी के कारण ही इमरान की प्रतिष्ठा गई, पद भी गया और जेल भी हुई।

टीवी पत्रकार रेहाम के आरोप

इमरान की टीवी पत्रकार रेहाम खान से शादी 10 महीने ही चली, लेकिन दोनों के संबंधों को लेकर तमाम कहानियां बन गयीं। रेहम खान पर यहां तक आरोप लगा कि वह इंग्लैंड की ख़ुफ़िया एजेंसी एम 16 की एजेंट है। 8 जनवरी, 2015 को इमरान खान ने अपनी नई पत्नी के रूप में रेहाम के साथ इस्लामाबाद के अपने घर से शादी समारोह की तस्वीर जारी कर सबको हैरान कर दिया और उसके दस महीने बाद 30 अक्टूबर को तलाक़ भी दे दिया, वह भी ईमेल के जरिये। रेहाम खान पहले से ही तीन बच्चों की तलाकशुदा मां थीं।

यह तलाक़ इमरान की इमेज के लिए काफी नुकसान साबित हुआ, क्योंकि रेहाम खान ने एक किताब लिखकर इमरान की बखिया उधेड़ कर रख दी। उन्होंने किताब में यह आरोप लगाया कि इमरान एक वुमनाइजर है और नियमित रूप से नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। वह उसके साथ मारपीट करते थे और एक शादीशुदा औरत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। रेहाम खान का यह भी दावा था कि इमरान ने उनके सामने अपने पांच नाजायज बच्चों के बारे में कबूल किया था, जिनमें से कुछ भारतीय भी हैं।

जेमिमा से क्यों हुआ तलाक़?

इमरान खान और उनकी खूबसूरत ब्रिटिश पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 9 साल साथ जीवन बिताने के बाद 2004 में तलाक ले लिया। तलाक़ के कारणों में एक बड़ा कारण जेमिमा का पाकिस्तान के दकियानूसी समाज के साथ समायोजित नहीं कर पाना बताया गया। खुद इमरान ने कहा- "मैं दुख के साथ घोषणा करता हूं कि जेमिमा और मेरा तलाक हो गया है। हालांकि जेमिमा ने यहां बसने की पूरी कोशिश की, लेकिन मेरे राजनीतिक जीवन ने उनके लिए पाकिस्तान में जीवन को अपनाना कठिन बना दिया।"

लेकिन इमरान की पार्टी के ही एक पदाधिकारी ने तब खुलासा किया कि तलाक इंग्लैंड में ही हो गया था। क्योंकि तलाक़ से पहले ही जेमिमा अपना अधिकतर समय इंग्लैंड में बिता रही थीं, क्योंकि इस जोड़े के रिश्ते में खटास आ चुकी थी। जेमिमा गोल्डस्मिथ लंदन की एक प्रमुख सोशलाइट थीं और राजकुमारी डायना और अन्य अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की करीबी दोस्त थीं, जबकि इमरान राजनीतिक कारणों से अधिक कट्टर मुस्लिम बन गए थे।

इसके अलावा जेमिमा यहूदी परिवार से थीं और इमरान और उनकी पार्टी के नेता अक्सर आपदाओं, बमबारी या दुर्भाग्य के लिए इज़राइल, भारत या संयुक्त राज्य अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते थे। पाकिस्तान में जेमिमा को इजरायली एजेंट भी कहा जाने लगा। इमरान पर यह आरोप लगा कि उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए जेमिमा के साथ रिश्ते को कुर्बान कर दिया।

सीता व्हाइट के साथ गुप्त संबंध

इमरान खान ब्रिटिश महिला सीता व्हाइट के साथ गुप्त संबंध रखने और दोनों की एक बेटी होने का मुकदमा आज भी झेल रहे हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसीइस) ने इस साल मार्च में इस आशय की याचिका की स्वीकार्यता पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को अपनी कथित बेटी टायरियन व्हाइट की पहचान को अपने चुनाव पत्रों से छिपाने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ता मुहम्मद साजिद ने दावा किया था कि इमरान खान यूनाइटेड किंगडम में टायरियन व्हाइट के भरण-पोषण की व्यवस्था तो कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपने द्वारा दायर नामांकन पत्र और हलफनामे में इसका खुलासा नहीं किया। इमरान खान ने अभी तक न तो इस आरोप से इंकार किया है और न ही स्वीकार किया है। अगर इस पर सुनवाई होती है और आरोप सही पाया जाता है तो इमरान ना तो पार्टी प्रमुख रह सकते हैं और न चुनाव लड़ सकते हैं। खबर यह बताई गई थी कि चूंकि सीता व्हाइट के पिता ने इमरान से स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर उन्होंने सीता से शादी की, तो सीता को पिता के धन से एक पैसा भी नहीं मिलेगा। उन्हीं दिनों इमरान खान की मुलाकात अमीर जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई और बहुत ही कम समय में उन्होंने उससे शादी कर ली।

अब हाजरा खान ने फोड़ा बम

अभिनेत्री हाजरा खान की किताब "व्हेयर द ओपियम ग्रोज़: सर्वाइविंग पाकिस्तान एज़ अ वुमन, एन एक्ट्रेस एंड नोइंग इमरान खान" के जरिये एक बड़ा विस्फोट किया है। अभिनेत्री ने कराची में इमरान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में लिखा है - इमारन खान ने 2021 में महिलाओं की पोशाक और यौन हिंसा के बारे में कहा - "अगर कोई कहता है कि महिला के साथ बलात्कार होता है तो यह उसकी गलती है क्योंकि पुरुष रोबोट नहीं हैं। यह इमरान खान का सिर्फ एक व्यक्तिगत बयान नहीं है। एक महिला होने के नाते यह मुझ पर निजी हमला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+