जानिये क्यों बढ़ रहा है लोगों में ऑनलाइन शादी का क्रेज?

नई दिल्ली। पहले वक्त था कि किसी लड़के या लड़की की शादी करनी है तो उसके चाचा, बुआ पुरानी रिश्तेदारियों में रिश्ता खोजते थे लेकिन आज वक्त बदल गया है और आज रिश्ते सामानों और सब्जियों की तरह ऑनलाइन ही खोजे जा रहे हैं, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इस तरह की रिश्तेदारी में इंसान के पास काफी विकल्प होते हैं, वो भी बिना किसी समझौते के जो कि रिश्तों को सफल बना रहे हैं।

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की रिसर्च से ये बात सामने आई है कि ऑनलाइन मैरिज ज्यादा सक्सेसफुल हो रहे हैं, लोग और उनके घरवाले इन रिश्तों से बहुत ज्यादा खुश और संतुष्ट हैं इसलिए तलाक के केस कम हो रहे हैं। ऑनलाइन मैरिज में डेटिंग से लेकर फैमिली मीटिंग, सगाई से लेकर शादी, सबकी प्लानिंग के लिए पूरा वक्त मिलता है और चीजें भी काफी हद तक सही तरीके से होती हैं।

इस रिसर्च में ऑनलाइन मैरज की सक्सेस के कई कारण भी बताया गये हैं, आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं क्या हैं वो कारण

खुलकर बात करते हैं

खुलकर बात करते हैं

लड़के-लड़कियां खुद अपने लिए जीवनसाथी खोज पाते हैं बिना किसी पारिवारिक दवाब के दोनों स्वतंत्रता पूर्वक अपने साथी से खुलकर ऑनलाइन मिलते हैं।

हर चीज का ब्यौरा साफ

हर चीज का ब्यौरा साफ

ऑनलाइन रिश्तेदारी में हर चीज पानी की तरह साफ होती है, लड़के की सैलरी से लेकर लड़की की खूबसूरती तक हर चीज का वर्णन ऑनलाइन डेटा में होता है।

शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ती

शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ती

अगर ऑनलाइन लडके-लड़कियों में मैच होता है तभी दोनों मिलते हैं, लड़कियों को बार-बार लड़कों के घरवालों के सामने चाय का ट्रे लेकर और साड़ी पहनकर नहीं आना पड़ता है।

दोनों लोगों की चीजें क्लीयर

दोनों लोगों की चीजें क्लीयर

इन रिश्तों की सफलता का राज यह है कि शादी के पहले ही दोनों लोगों की चीजें क्लीयर रहती हैं।

पार्टनर में झगड़े नहीं होते

पार्टनर में झगड़े नहीं होते

इसलिए पार्टनर में झगड़े नहीं होते, अगर किसी का कोई अतित है तो भी दोनों में इस बात को लेकर कोई पंगा नहीं होता इसलिए तलाक कम हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+