चुनावों से अलग जहां और भी है
क्या आप जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद अब मास्टर ब्लास्टर यानी क्रिकेट का असली शेर कैसे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं? चुनावी सरगर्मी से अलग भी देश में कई ऐसी बातें हो रही हैं जिन पर इस चुनावी माहौल की वजह से ध्यान ही नहीं जा पाता है।
आज हम आपको उन खबरों के बारे में ही तस्वीरों के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। चाहे वह तिरुमाला के जंगलों में लगी भयानक आग हो या फिर 74वें पाकिस्तान दिवस का जश्न, चाहे बडगाम में पानी की समस्या हो, चाहे दलाई लामा का दिल्ली दौरा या फिर अमृतसर जाकर अन्ना हजारे का अमृतसर के मंदिर में दर्शन करना हो। यह सभी खबरें शायद चुनावी शोर में दब गई।

जंगल जंगल आग लगी है
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला के जंगलों में इतनी भयंकर आग लगी कि इसे बुझाने के लिए एयरफोर्स को बुलाना पड़ गया। इतना ही नहीं आर्मी ने भी अपनी यूनिट को अलर्ट कर दिया था।

शहीद-ए-आजम को नमन
23 मार्च को शहीद -ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर पटियाला में शहीद भगत सिंह क्लब की ओर से एक भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

दिल्ली में पाकिस्तान का जश्न
रविवार को नई दिल्ली में 74वां पाकिस्तान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बाशित ने एक मीडिया कांफ्रेंस को संबोधित किया और कुछ स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

दिल्ली में पाकिस्तान का जश्न
रविवार को नई दिल्ली में 74वां पाकिस्तान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बाशित ने एक मीडिया कांफ्रेंस को संबोधित किया और कुछ स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

पानी-पानी रे
शनिवार को वर्ल्ड वॉटर डे था और इस मौके पर कश्मीर की बडगाम जिले के एक गांव में जब यह महिलाएं इस तरह से पीने का पानी लेकर आती हुई नजर आईं तो शायद पानी की बढ़ती कमी और इसकी अहमियत का अहसास हुआ।

शास्त्रीजी को नमन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को दिल्ली में मौजूद थे और यहां पर उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेट अनलि शास्त्री और पवन चौधरी की लिखी हुई पुस्तक 'लाल बहादुर शास्त्री-लेसंस इन लीडरशिप'को लांच किया।

रिटायरमेंट के बाद भी मास्टर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नवंबर में जबसे किक्रेट को अलविदा कहा है तब से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखे जा रहे हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी अंजलि के साथ ही पूरे परिवार के साथ गीर के जंगलों की सैर में व्यस्त रहे।

बसंतोत्सव की धूम
शांतिनिकेतन में पिछले हफ्ते बसंतोत्सव की धूम रही और इस दौरान लोगों ने जमकर हर मौके का लुत्फ उठाया।

तुझे सलाम
कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा में पूरे देश में टॉप करने वाली ऐश्वर्या बिष्ट के साथ ही यह मौका ऐश्वर्या के माता-पिता के लिए भी किसी गौरवशाली पल से कम नहीं था।

अन्ना का स्वर्ण मंदिर दर्शन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सभी राजनीतिक पार्टियों से तौबा कर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंचे।

हम साथ साथ हैं
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और अभिषेक बच्चन एक कार्यक्रम के दौरान जब कई वर्षों के बाद एक साथ नजर आए तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications