सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश से पहले जरूर जान लें ये 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बेटियों ने लिए छोटी बचत योजना की शुरुआत की। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' स्कीम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत की गई। इस स्कीम का मकसद बेटियों के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहन देना है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें न सिर्फ पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है ब्लकि ये आपकगो टैक्स छूट में भी मददगार होता है। अगर आपकी बेटी 10 साल या उससे छोटी है तो बिना देर किए आपको इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। वर्तमान में इस योजना में आपको 8.1 फीसदी सालाना का ब्याज मिल रहा है जो पीपीएफ (PPF) के मुकाबले अधिक है। अगर आप इस योजना में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो इस योजना से जुड़ी बातों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

किसे मिलेगा फायदा?
सुकन्या स्मृद्धि योजना का फायदा भारत के रहने वाले उन नागरिकों को मिलेगा, जिनकी बेटी 10 साल या उससे छोटी है। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोल सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 1000 रुपए या अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए जमा कराये जा सकते हैं। जिसका फायदा आपको बेटी की पढ़ाई, उसकी शादी के खर्चों में मिलेगा।

कहां खुलवा सकते हैं खाता ?
भारत सरकार की योजना सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश में किसी भी हिस्से में खुलवा सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं। आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देते हैं वहां सुकन्या समृद्धि योजना खाता भी खोलने की सुविधा होती है।

कैसे खुलवा सकते हैं खाता?
इस योजना के तहत सुकन्या समृद्ध खातो खुलवाने के लिए आप डाकघर या बैंकों की शाखा में जाकर योजना का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को जमा कर अपनी लाडली के लिए इस योजना को खुलवा सकते हैं।

कैसे करें कैलकुलेट?
अगर आपने इस योजना के तहत खाता खुलवाया है तो हम आपको बता दें कि कैसे आप ब्याज कैलकुलेट कर सकते हैं। मान लीजिए आपको अभी 1,000 रुपए महीने से अकाउंट खोला है तो 14 साल बाद यानी साल 2031 तक हर साल आपको खाते में 12000 रुपए डालने होंगे। मौजूदा हिसाब से आपको इस पर 8.1 फीसदी के दर से ब्याज मिलेगा और जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे कुल रकम दी जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना से आपको लाभ
इस योजना ने न केवल आप अनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं बल्कि मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से बेहतर ब्याज के साथ-साथ टैक्स में भी छूट पाने के हकदार होंगे। सुकन्या समृद्ध योजना में जमा की जाने वाली राशि पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स में लाभ मिलता है। इसमें न केवल इस पर मिलने वाला ब्याज बल्कि मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है।

कब मैच्योर होगा अकाउंट
इस योजना के तहत आपका खाता बेटी के 21 साल पूरे होने पर मैच्योर होता है। बेटी के 18 साल पूरे करने के बाद आपको आंशिक निकासी कर सकते हैं। दुर्भाग्य से अगर बच्ची की मृत्यु हो जाती है तो खाता तुरंत बंद हो जाएगा।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए ये दस्तावेज जरूरी हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्ची के माता-पिता का पहचान पत्र
- बच्ची के माता-पिता के पते का प्रमाणपत्र
- बच्ची की तस्वीर, माता-पिता के साथ

सुकन्या स्मृद्धि योजना की खास बातें
- आप ये खाता अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खुलवा सकते हैं।
- जुड़वा बेटी की स्थिति में तीसरा खाता खुल सकता है।
- बेटी के 18 साल के होने से खाते से आंशिक निकासी हो सकती है।
- बेटी के 21 साल के होने पर अकाउंट मैच्योर होगा।
- अगर तय वक्त पर अकाउंट में रकम जमा नहीं हुई को 50 रुपए सालाना की पेनाल्टी भरनी होगी।

कैसे जमा कर सकते हैं रकम
आप इस खाते में रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। रकम जमा करने वाले का नाम और अकाउंट होल्डर का नाम लिखना जरूरी है।

कौन ऑपरेट कर सकता है खाता?
इस खाते को बच्ची के माता-पिता या अभिभावक चला सकते हैं। बेटी के 10 साल का हो जाने के बाद वह खुद भी अपना खाता ऑपरेट कर सकती है। हालांकि रकम कोई भी अधिकृत व्यक्ति जमा कर सकता है।
-
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई 35 वीं किस्त, ऐसे चेक करें 1500 रुपये आए या नहीं? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications