मोदी सरकार के पांच चौंकाने वाली योजनाएं
सियासत हो और योजनाएं न हो तो भला सियासत पर यकीन कौन करे। शायद कोई नहीं। कभी मनरेगा तो कभी आवास योजना, कभी स्वच्छता अभियान तो कभी साक्षरता अभियान। पर इनकी हकीकत क्या है तकरीबन सभी जानते हैं। ढ़ेर सारी योजनाएं भी और ढ़ेर सारे अभियान भी.... बहरहाल हो सकता है कि इन सबके बारे में सोचकर ही शायद आप बोर जैसा फील करने लगे हों।
आज जो पिटारा हम खोलने जा रहे हैं, उसमें पांच चौकाने वाली योजनाएं हैं, जो किसी राज्य नहीं बल्कि केंद्र सरकार की है। इन सारी योजनाओं की जानकारी हमें दी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने। बहरहाल आईये स्लाइडर में जानते हैं उन योजनाओं के बारे में-

बाल बेच कर पैसा कमाने का प्लान
बिलकुल अब अपने सिर के बालों को आपको फेंकने की जरूरत नहीं है। बालों से अमीनो एसिड बनता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमीनों एसिड की कीमत 900 रूपए प्रति किलो है, जबकि भारत सरकार 300 रूपये प्रति किलो में मुहैया कराया। भारत सरकार की इस योजना से जुड़ते हुए कंपनियां तिरूपति बाला जी से ट्रकों बाल की खरीद रही हैं। इन बालों की कीमत 50 रूपये प्रति किलो रखी गई है। सऊदी अरब से भारत सरकार को 160 करोड़ रूपये का अमीनो एसिड के लिए ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

मुफ्त मिलेगा गैस कनेक्शन!
यह योजना सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों के लिए होगी। दरअसल भारत सरकार द्वारा 1 वर्ष में डेढ़ करोड़ बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि अगले तीन वर्षों में यह लक्ष्य पांच करोड़ लोगों तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का है।

बांस की खेती
बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार काफी प्रयास कर रही है। बांस से सुंदर एवं आकर्षक कपड़े, आचार बनते हैं। भारत में करीबन 120 प्रजातियां यहां बांस की मौजूद हैं। बांस से 4 लाख करोड़ की बड़ी रकम भारत सरकार को सिर्फ एमपी से मिल रहा है।

111 नदियों में 'जलमार्ग'
भारत सरकार के द्वारा 111 नदियों में शीघ्र ही जलमार्ग तैयार हो जाएगा। जिससे आप 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा तय कर सकेंगे। जबकि 2000 वाटर पोल का निर्माण कार्य जारी है।निश्चित तौर पर इस पहल से व्यापार के अवसरों में भी इजाफा होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

18 करोड़ में बिक रहा है 'यूरीन'
भारत सरकार के सहयोग से महाराष्ट्र सरकार ने टॉयलेट के पानी यानि की यूरीन को 18 करोड़ रूपए में बेचा है। बताया जाता है कि इससे गैस तैयार की जाती है जो कि वाहनों में ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है। इस योजना को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications