दौलत, शोहरत, दो शादी और लिवइन रिलेशन के बाद भी तन्हा क्यों हैं कमल हासन?
साउथ फिल्मों की स्टार गौतमी तड़ीमल्ला ने कमल हासन से अलग होने का ऐलान कर दिया है।
चेन्नई। एक बार फिर से लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपने पर्सनल कारणों के कारण मीडिया में सुर्खियां बने हैं। कारण है उनका और उनकी लिव इन पार्टनर गौतमी तड़ीमल्ला का 13 साल पुराना रिश्ता टूटना।

रूपहले पर्दे के हर किरदार में सजीवता का रंग भरने वाले कमल हासन की रीयल लाइफ में खुशियों के मेले कई बार लगे लेकिन हर मेले ने उन्हें हर बार जरूरत से ज्यादा तन्हा कर दिया। उम्र के जिस पड़ाव पर जहां व्यक्ति को किसी के साथ की काफी जरूरत होती है, उसी पड़ाव पर आज वो अकेले हो गए हैं।
गौतमी तड़ीमल्ला ने तोड़ा 13 साल पुराना रिश्ता
मालूम हो कि साउथ फिल्मों की स्टार गौतमी तड़ीमल्ला ने कमल हासन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। गौतमी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उन्हें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि अब वो और हासन साथ नहीं हैं। लगभग 13 साल के साथ के बाद उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है जो कि उनके जीवन के सबसे ज्यादा दुख पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है।
अलग होने की वजह नहीं बताई

हालांकि गौतमी ने अलग होने का कारण नहीं बताया है लेकिन इतना जरूर लिखा है कि पिछले दो सालों से उनके रिश्ते काफी खराब हो गए थे इसलिए अब अलग हो जाना ही बेहतर है।
कमल हासन की जिंदगी में तीसरी औरत थीं गौतमी...
आपको बता दें कि गौतमी, कमल हासन की लाइफ में पहली महिला नहीं थीं। इससे पहले भी कमल की जिंदगी में दो महिलाएं रह चुकी हैं। पहली महिला थीं नृत्यांगना वाणी गणपति, जिनसे कमल ने 1978 में शादी की थी लेकिन 10 साल बाद ये शादी टूट गई। इसके बाद कमल की लाइफ में एंट्री हुई फिल्म अभिनेत्री सारिका की, जिनसे कमल ने तब शादी की जब वो उनकी पहली संतान श्रुति को जन्म देने जा रही थीं।
दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन
कमल हासन ने 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। सारिका और कमल को देखकर लगता था कि अब कमल की जिंदगी ठहर गई है लेकिन नहीं कुछ कारणों की वजह से कमल हासन और सारिका के बीच 2004 में तलाक हो गया और इसके बाद कमल की जिंदगी में एंट्री हुई गौतमी की, जिनके साथ कमल ने 13 साल बिताए हैं लेकिन आज गौतमी भी उनसे अलग हो गई हैं।
गौतमी की लाइफ में भी कमल दूसरे मर्द
मालूम हो कि गौतमी की लाइफ में भी कमल दूसरे मर्द हैं। गौतमी की 1998 में बिजनेसमैन संदीप भाटिया से शादी हुई थी।1999 में गौतमी और संदीप की बेटी सुब्बालक्ष्मी ने जन्म लिया। लेकिन गौतमी और संदीप का 1999 में ही तलाक हो गया। गौतमी और कमल हासन 2005 से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान? -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications