धर्म बदलने की खबर कमल हासन ने किया बेटी को ट्वीट, अक्षरा ने भी दिया जवाब
अभिनेत्री बेटी के धर्म बदलने की खबर कमल हासन ने ट्वीट कर पूछी सच्चाई?
नई दिल्ली। अभिनेत्री अक्षरा हासन के धर्म बदलने को लेकर लगातार आ रही खबरों पर उनके पिता कमल हासन ने ट्वीट कर सच्चाई पूछ ली। कई दिनों से इसे लेकर मीडिया में खबरें आ रही थीं कि सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। इसी को लेकर कमल ने ट्वीट किया।

कमल ने ट्वीट किया, 'अक्शू, क्या तुमने अपना धर्म बदला लिया है? अगर तुमने ऐसा किया भी है तो भी तुम्हे खूब सारा प्यार. धर्म के विपरीत प्यार में कोई शर्त नहीं होती। इंजॉय लाइफ- तुम्हारा बापू। इस पर अक्षरा ने भी इसके जवाब में ट्वीट किया, 'बापू, अभी तक तो मैं एक नास्तिक हूं। वैसे मैं बौद्ध धर्म को अपने करीब पा रही हूं क्योंकि यह जीवन का एक तरीका है। आपकी बेटी।












Click it and Unblock the Notifications