Love Story: लॉ कॉलेज में शुरू हुई थी सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी, बड़ी मुश्किल से बजी दोनों की शहनाई

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भले ही 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें, लेकिन वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी, उन्होंने खुद Twitter पर लिखा है कि मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं, सिर्फ स्वास्थ्य कारणों से 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है, सुषमा के चुनाव ना लड़ने का जहां विरोधीदल अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके पति स्वराज कौशल ने इस बारे में एक बेहद ही दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।

सुषमा के फैसले पर खुश हुए पति स्वराज, लिखी दिल की बात

सुषमा के फैसले पर खुश हुए पति स्वराज, लिखी दिल की बात

अक्सर अपनी पत्नी सुषमा स्वराज को ट्विटर पर हैरान करने वाले स्वराज ने इस बार भी उन्हें बेहद ही रोमांटिक अंदाज में चौंकाया है, उन्होंने सुषमा के इस फैसले का स्वागत करके हुए Thank You कहा है। उन्होंने इस बारे में एक के बाद कई ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि मैडम (सुषमा स्वराज) चुनाव नहीं लड़ने के आपके फैसले के लिए आप का बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे याद है कि एक समय के बाद मिल्खा सिंह ने भी भागना बंद कर दिया था।

सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल ने किया था प्रेम विवाह

सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल ने किया था प्रेम विवाह

आपको बता दें कि भाजपा की तेज-तर्रार और लोकप्रिय नेता में शामिल सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल का प्रेम विवाह हुआ था और दोनों की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी, दोनों की सोच, विचार और सिंद्धातों में काफी अंतर था लेकिन कहते हैं ना दो अपोजिट नेचर वाले ही लोगों में आकर्षण पैदा होता है, ये ही हुआ सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल के साथ, दोनों की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी के चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में हुई थी।

सुषमा-स्वराज का रिश्ता लोगों के लिए मिसाल

सुषमा-स्वराज का रिश्ता लोगों के लिए मिसाल

सुषमा हिंदी की प्रखान देवी, उनके भाषण के तो देशी ही नहीं विदेशी भी फैन हैं और स्वराज कौशल अंग्रेजी के महारथी लेकिन दोनों की जुगलबंदी हो गई और आज ये रिश्ता दोनों के लिए मिसाल है। 13 जुलाई 1975 को शादी करने वाले इस जोड़े को भी प्रेमविवाह के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे क्योंकि ये वो वक्त था जब हरियाणा की किसी लड़की के लिए प्रेम विवाह के बारे में सोचना ही बड़ी बात थी। लेकिन मात्र 25 साल की उम्र में हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा ने ये साहस किया बल्कि मिसाल भी बनी, आज दोनों के प्यार की बगिया में 'बांसुरी' नाम की बेटी हैं।

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ

आपको बता दें कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था, स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुकी हैं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाली थी।

स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 में हुआ

स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 में हुआ

तो वहीं स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 में हुआ था। स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के नामवर क्रिमिनल मामलों के वकील एक हैं। उनकी पत्नी देश की विदेश मंत्री हैं, बावजूद इसके वो राजनीति के प्लेटफार्म पर उनके साथ कम ही नजर आते हैं। स्वराज कौशल का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बने

स्वराज 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बने थे। इतनी छोटी उम्र में कभी कोई किसी प्रदेश का गवर्नर नहीं बना, उन्होंने ही पृथकतावादी मिजो और केन्द्र के बीच समझौता करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।स्वराज कौशल साल 2000 में राज्यसभा के सदस्य भी थे।इमरजेंसी के दिनों में उन्होंने जॉर्ज फर्नाडीज के पक्ष में बड़ौदा डायनामाइट केस में मुकदमा लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+