Sextortion China: पति पत्नी ने ब्लैक मेल करके चीन के बौद्ध भिक्षु से वसूले लाखों डॉलर

कभी कभी छोटी सी गलती का खामियाजा बहुत बड़ा भुगतना पड़ता है। चीन के एक बौद्ध गुरु को एक महिला और उसके पति ने सेक्स जाल में फंसा कर उनसे 4,40,000 डॉलर वसूल लिए और जब बौद्ध गुरु ने ब्लैकमेल से आजिज आकर पुलिस से शिकायत की तो उन्हें मठ से निलंबित भी कर दिया गया। चीन के सोशल मीडिया वीबो पर इस स्कैंडल की खबर आने के बाद से लाखों लोग इसे देख चुके हैं। लोग धर्म गुरु के आचरण और नैतिकता पर बहस कर रहे हैं।

Sextortion China

पति और पत्नी ने मिलकर जाल बुना
घटना दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत की है। वहां के चेंग्दू के पुजियांग काउंटी में एक प्रतिष्ठित बौद्ध मंदिर में झांग नाम का बौद्ध गुरु 2020 के अंत में एक फर्नीचर बिक्री के लाइव-स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के दौरान काय नाम की एक महिला से मिले थे। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अंतरंग रिश्ते में बदल गयी। एक दिन काय ने झांग के साथ एक होटल में सेक्स के लिए चेंगदू की यात्रा की। काय के पति कियान ने इस जोड़े को सेक्स करते हुए रिकॉर्ड कर लिया और उसके बाद मठ के गुरु से उगाही शुरू कर दी।

झांग ने मामले को दबाने के लिए शुरुआत में दो मिलियन युआन यानि लगभग 275,000 डॉलर की राशि का भुगतान किया। बाद में 3.2 मिलियन युआन के अतिरिक्त भुगतान पर भी झांग सहमत हुए, जिसे तीन किस्तों में दिया जाना था। लेकिन मामला यहीं तक नहीं रुका। काय और कियान ने ब्लैकमेल करना जारी रखा। झांग के लिए अब और आगे इसे जारी रखना संभव नहीं था। उसने इसकी सुचना अधिकारियों को देने का फैसला किया और तब जाकर इस रैकेट का भांडाफोड़ हुआ।

बौद्ध भिक्षु हुए निलंबित
मामले की जाँच हुई और केस दर्ज होने के साथ ही झांग को उनके पद से निलंबित कर दिया गया। अब इस बात की भी जाँच हो रही है कि मठ के गुरु ने सार्वजनिक धन का गबन तो नहीं किया। साथ ही नैतिक मुद्दों पर सार्वजनिक धन के संभावित गबन और दुरुपयोग के लिए मठाधीश की जाँच की जा रही है। साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट ने इस खबर की रिपोर्ट के अनुसार चेंगदू म्यूनिसिपल ब्यूरो ऑफ एथनिक एंड रिलीजियस अफेयर्स के एक प्रतिनिधि ने बताया है कि फिलहाल अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। नियमों के अनुसार पहले ही मंदिर में मठाधीश का पद निलंबित कर दिया है। न्यायिक मामला समाप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई को बढ़ाएंगे। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि झांग ने मंदिर के दान के दुरुपयोग कर ब्लैकमेल के पैसे दिए होंगे। जाँच अधिकारी इसमें शामिल धन के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

जनता में गुस्सा
जनता में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है। धार्मिक हस्तियों के आचरण पर लोग चर्चा कर रहे हैं। लोग मठों से भी सवाल कर रहे हैं कि आपके प्रबंधन नियम क्या हैं? आप कैसे निगरानी करते हैं? आपके पास कौन सी सख्त आंतरिक प्रबंधन प्रक्रियाएँ हैं? कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि "आज, साधु होना सिर्फ एक पेशा है, जिसे लोग करियर की तरह अपना रहे हैं। अशुद्ध इंद्रियों वाला एक भिक्षु, एक विश्वासघाती पत्नी और दुर्भावनापूर्ण इरादे वाला एक पति की यह कहानी चीनी लोगों के लिए काल्पनिक कथानक जैसा लगता है।

चाइना फैमिली पैनल स्टडीज (सीएफपीएस) सर्वेक्षण 2018 के अनुसार बौद्ध धर्म में, बोधिसत्व एक प्रबुद्ध व्यक्ति है जिसने दूसरों की मदद करने के लिए नश्वर दुनिया के संपर्क में रहने के लिए चुना गया है। सीएफपीएस सर्वेक्षण में 17% चीनी वयस्क शामिल थे जो बुद्ध या बोधिसत्व के साथ-साथ ताओवादी "अमर", यीशु मसीह, अल्लाह या तियानझू जैसे अन्य देवताओं में विश्वास करते हैं। केवल 16 प्रतिशत चीनी वयस्क ही विशेष रूप से बुद्ध या बोधिसत्व में विश्वास करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+