कैसे पहचानें 500 का नोट असली है या नकली
नकली नोटों का कालधंधा बार्डर से पार देश में पनप रहा है, या यूं कहे पनप ही नहीं रहा आपकी गाढ़ी कमाई पर चूना लगा रहा है। हालांकि जाली नोटों को लेकर सरकार बहुत से जरूरी कदम भी उठा रही है। साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इसके लिए नियमों को सख्त करके जाली नोटों की खेप को भारत में आने से रोकने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन इन सब के बावजूद जाली नोटो के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
जाली नोटों के लिए आरबीआई ने सभी बैंको दिशानिर्देश जारी किए हैं कि अगर किसी ग्राहक के पास नकली नोट मिलता है तो उसके नोट पर रिजेक्टेड लिख दिया जाए जिससे कि वह नोट फिर से बाजार में आगे न बढ़ पाए। ऐसे में बेहतर है कि आप जब कभी भी लोगों से नोट लें तो इन सावधनियों को जरूर बरते।
- नकली नोट के कागज को छूने पर यह असली नोट से अलग महसूस किया जा सकता है।
- नकली नोट मे ज्यादातर K00, BH00, K00 सीरीज के होते हैं।
- नोटों को चेक करने के लिए इसे रोशनी में देखा जा सकता है।
- रोशनी में देखने पर खाली जगह पर गांधीजी की तस्वीर को साफ देखा जा सकता है जो लाइट और शेड दोनों ही तरह की होती है।
- नोट के दायें तरफ गांधीजी की तस्वीर के नीचे बने गोल बने चिन्ह में आरबीआई की सील लगी होती है जो कि उभरी हुई होती है।
- नोट के खाली जगह पर वाटर मार्क होता है जो कि आसानी से देखा जा सकता है।
- पाच सौ की नोट पर गोल निशान, एक हजार की नोट पर डायमंड का निशान, सौ की नोट पर त्रिभुज का निशान, पचास की नोट पर चतुर्भुज का निशान होता है।
स्लाइडर में देखें नोट की बारीकियां..

कैसे पहचानें नकली नोट?
नकली नोटों को पहचाने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को जानना जरूरी है। आइये जानते हैं कैसे नकली नोटों से बचा जाए:

आधा लिखा होता है।
नोट के बायीं तरफ बने फूल में 500 लिखा होता है, जो कि आधा साफ पढ़ा जा सकता है जबकि आधा हिस्सा वाटरमार्क होता है।

तस्वीर के उपर 500 लिखा होता है
नोट पर खाली जगह पर गांधीजी की तस्वीर बनी होती है, जिसपर 500 लिखा होता है जिसे आसानी से पढ़ा जा सकता है।

हरे और नीले रंग से लिखा होता है 500
नोट के बीज में 500 लिखा होता है जो हरा और दिखता है, लेकिन इसे थोड़ा टेढ़ा करके देखने से यह नीला दिखाई देता है।

सुरक्षा निशान अल्ट्रा वायलेट रोशनी में दिखता है
नोट के बायें तरफ एक नंबर लिखा होता है जिसपर सुरक्षा निशान बना होता है जिसे अल्ट्रा वायलेट रोशनी में आसानी से देखा जा सकता है।

पट्टी पर 'RBI' 'भारत' हरे और नीले रंग में लिखा होता है
नोट पर हरे रंग की एक पट्टी बनी होती है जिस RBI और भारत लिखा होता है जिसे तिरछा करके देखने से नीला रंग का दिखता है।

छूने पर महसूस किया जा सकता है
नोट पर बीच में पांच सौ रुपए लिखा होता है जो कि उभरा होता है जिसे छूकर महसूस किया जा सकता है।

बार्डर पर लिखा 500 आंखों के पास रखने पर पढ़ सकते हैं
नोट के दायी तरफ गांधीजी की तस्वीर के पास हरे रंग का बार्डर होता है जिसपर 500 लिखा होता है, जिसे आंख के पास रखकर देखने पर पढ़ा जा सकता है।

यहां 'RBI','500' लिखा होता है
नोट पर बनी गांधीजी की तस्वीर के पास कान के बगल में RBI
और 500 लिखा होता है जिसे मैग्निफाइयर ग्लास से देखा जा सकता है।

हाथ से छूने पर महसूस किया जा सकता है
नोट के बायीं तरफ गोल निशान बना होता है जिसे आंख बंद करके भी छूकर महसूस किया जा सकता है।

नोट के छपने का वर्ष लिखा होता है
नोट के पीछे नोट के छपने का वर्ष लिखा होता है।

दूर से देखने पर फूल पूरा दिखता है
नोट पर बने फूल का हिस्सा जो कि आधा दिखता है उसे दूर से देखने पर पूरा 500 दिखता है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications