रेल सफर के दौरान पैंट्री कार से खाना करते हैं ऑर्डर तो जरूर पढ़ें ये खबर

अगर ट्रेन से सफर के दौरान आप भी पैंट्री कार से खाना ऑर्डर करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपसे वसूली जा रही है दोगुनी कीमत।

नई दिल्ली। रोजाना लाखों लोग रेल से सफर करते हैं। रोज करीब 12617 ट्रेनें लाखों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती हैं। रेलवे अपने यात्रियों को सफर के दौरान खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराती है। पैंट्री कार से आप सफर के दौरान गरमा-गरम खाना ऑर्डर कर सकते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन में फूड सर्विस देने वाली कैंटीन आपसे दोगुनी कीमत ले रही है। जी हां रेलवे द्वारा तय किए गए रेट लिस्ट से बढ़ा-चढ़ा कर ये लोग आपसे कीमत वसूलते हैं।

 This Story Of How Caterers Are Conning Passengers Travelling By Indian Railways Will Shock You!

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिवेंद्र के सिन्हा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए रेलवे के पैंट्री कार की पोल खोल दी है। उन्होंने अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि कैसे रेलवे पैंट्री कार की सर्विस देने वाले कॉन्ट्रैक्टर लोगों से दोगुनी कीमत वसूलते हैं और लोगों को पता भी नहीं चलता। शिवेंद्र के मुताबिक वो विशाखापत्नम से हावड़ा यशवंत-हावड़ा एक्सप्रेस से जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक वेज मील ऑर्डर किया। जिसकी कीमत उन्हें 90 रु. बताई गई। शिवेंद्र को ये कीमत थोड़ी ज्यादा लगी तो उन्होंने फौरन गूगल पर रेलवे की वेबसाइट खोलकर उसकी कीमत जानने की कोशिश की। रेलवे की वेबसाइट पर जब उन्होंने वेज मील की कीमत देखी तो दंग रह गए।

जिस खाने के लिए उन्हें पैंट्री कार की ओर से 90 रुपए की कीमत मांगी गई ती, उसकी असल में कीमत मात्र 50 रुपए थे। यानी एक मील पर पैंट्री कार कॉन्ट्रेक्टर उनसे 40 रुपए ज्यादा ले रहा था। जब शिवेंद्र ने इस बात का विरोध किया और रेलवे की वेबसाइट पर खाने की असली कीमत दिखाई तो वेंटर की हालत खराब हो गई। उसने उनके 50 रुपए ही लिए और कहा कि ये बात दूसरे यात्रियों को न बताए। शिवेंद्र ने सिकायत सूची में अपनी बात दर्ज करवा दी और लोगों को भी इस बारे में बताया। पैंट्री इंचार्ज ने उनसे ऐसा न करने का अनुरोध किया और कहा आपकी शिकायत कोई नहीं देखगा, इसलिए ऐसा करने का कोई फायदा नहीं।

हलांकि ये अकेले शिवेंद्र के साथ नहीं हुआ। रोजाना हजारों ट्रेनों में लाखों यात्रियों के साथ ऐसा ही होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेले में रोजाना 25 लाख लोग सफर करते हैं। अगर इनमें से सिर्फ 0.5 प्रतिशत लोग भी कैंटीन से खाना ऑर्डर करते हो और हर यात्री से 30 रुपए भी अतिरिक्त वसूले जाएं तो कैंटीन वाले रोजाना 37,500,000 रुपए अतिरिक्त कमाते होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+