Work From Home: घर बैठे इंटरनेट से कैसे कमायें पैसा

बेंगलुरु। अगर आपके पास कंप्यूटर है और उसमें इंटरनेट लगा हुआ है, तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। इसके लिये बस थोड़ा सा समय देने की जरूरत है। ज्यादा समय नहीं लेते हुए हम आपको बताते हैं कि आप इंटरनेट के जरिये पैसा कैसे कमा सकते हैं?

10 तरीकों पर जाने से पहले हम आपको आगाह करना चाहेंगे कि अगर कोई वेबसाइट रजिस्टर करते वक्त आपसे कुछ पैसे की डिमांड करे, तो उस पर कतई साइन अप मत करिये।

1. फ्रीलांस लेखन एवं अनुवाद

फ्रीलांसर के रूप में विभ‍िन्न वेबसाइटों के लिये लेख लिखकर अथवा विभ‍िन्न कंपनियों के लिये अनुवाद यानी ट्रांसलेशन करके आप आसानी से 10 से 15 हजार रुपए प्रति माह तक कमा सकते हैं। लेखका डॉट कॉम, कई वेबसाइटों एवं फेसबुक, आदि पर कई ट्रांसलेटर ग्रुप भी हैं, जिन्हें ज्वाइन कर सकते हैं।

2. यूट्यूब वीडियो

इसके लिये आपको गूगल पर एक अकाउंट बनाना होगा, फिर गूगल एडसेंस पर अपना सारा विवरण देना होता है। इसके बाद इसी गूगल अकाउंट से आप यूट्यूब youtube.com पर एक चैनल बनायें। अब हैंडीकैम या डिजिटल कैमरे से रोचक विषयों पर वीडियो बनाकर एडिट करें और अपलोड करें।

जैसे-जैसे वीडियो के views बढ़ेंगे, वैसे वैसे आपका चैनल मशहूर होने लगेगा। एक समय आयेगा, जब आपके वीडियो पर विज्ञापन नजर आने लगेगा और तभी से गूगल आपको उसका पेमेंट करना शुरू कर देगा। जितने ज्यादा व्यूज़ उतना ज्यादा पैसा।

3. गिफ्टकार्ड, रिवॉर्ड, कैश

तमाम वेबसाइट चल रही हैं, जिन पर रजिस्टर करके आप तोहफे के तौर पर कैश, गिफ्ट या गिफ्ट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं।

4. पोल और सर्वे

तमाम सर्वे कंपनियां ऑनलाइन सर्वे करवाती हैं, आप उन कंपनियों की वेबसाइट ज्वाइन करके पैसा कमा सकते हैं। घर बैठे आपको इसमें पोल का उत्तर देना होता है। छोटे-छोटे असाइनमेंट करने होते हैं, जिसके बदले में आपको पैसा मिलता है। Send Earnings, Survey Club, Swagbucks, Global Test Market, EPoll, आदि प्रमुख वेबसाइटें हैं।

5. प्रॉडक्ट ट्रायल

कई कंपनियां हैं, जो अपने उत्पाद बाजार में उतारने से पहले आम लोगों को ट्रायल के लिये देते हैं। फ्रीबी ट्रेडिंग के जरिये आप ऐसी कंपनियों से जुड़ सकते हैं, जो ऐसे ऑफर देती हैं। इसमें साइन अप करने के बाद कंपनी की ओर से आपको प्रॉडक्ट भेजे जायेंगे, आप उनका ट्रायल करें और बदले में उसका रिव्यू लिखकर कंपनी को भेज दें। इस रिव्यू के लिये कंपनी आपको पैसा देती है।

कुछ साइट हैं- Free Netflix trial, emusic.com, आदि

6. वेबसाइट टेस्ट‍िंग

कई बड़ी कंपनियां जब वेबसाइट बनाती हैं, तो उसकी टेस्ट‍िंग अलग-अलग ब्राउज़र पर करती हैं। Usertesting.com में साइन इन करके आप वेबसाइट टेस्ट‍िंग का काम शुरू कर सकते हैं। प्रत्येक टेस्ट पर आपको एक निश्च‍ित धनराश‍ि मिलती है।

एक टेस्ट 20 से 30 मिनट का होता है और प्रत्येक टेस्ट पर 15 से 20 डॉलर यानी 900 रुपए से 1200 रुपए तक मिलते हैं।

8. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट

आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं। LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है। इसके लिये घर पर एक फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है। हां अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है। ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें।

और हां अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं। क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बतायेगी कि आपको क्या बोलना है। यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है। इसमें आप एक घंटे में 7 से 14 डॉलर तक कमा सकते हैं।

9. वेबसाइट बनाना

अगर आपको वेबसाइट बनानी आती है, तो आप घर बैठे इस काम को शुरू कर सकते हैं। इंटरनेट पर तमाम ऐसी कंपनियां हैं, जो फ्रीलांस तरीका इस्तेमाल करते हुए वेबसाइट का निर्माण करवाती हैं।

10. ट्वीट कर कमायें पैसा

इसके लिये आप सबसे पहले एक ट्व‍िटर अकाउंट बनायें और अपनी बुद्ध‍िमता का इस्तेमाल करते हुए अपने फॉलोवर्स बढ़ायें। 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर होने पर आप अपने एक-एक ट्वीट से पैसा कमा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिये SponsoredTweets.com पर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+