Hollywood: सिकंदर खेर से पहले भी कई एक्टर्स कर चुके हॉलीवुड में काम

अभिनेता सिकंदर खेर अभिनेता-डायरेक्टर देव पटेल द्वारा डायरेक्ट फिल्म 'मंकी मैन' के साथ हॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं।यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो भ्रष्ट नेताओं से बदला लेने वाले एक व्यक्ति पर आधारित है, जिन्होंने उसकी मां की हत्या की और गरीबों पर अत्याचार करना जारी रखा।

यह फिल्म हनुमान से प्रेरित है, जो शक्ति और साहस के प्रतीक हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को अमेरिका के चीनी थिएटर में अपना प्रीमियर करने के लिए तैयार है, उसके बाद इसकी आधिकारिक रिलीज़ होगी। सिकंदर से पहले भी बॉलीवुड की कई हस्तियां हॉलीवुड में अपना जादू दिखा चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ प्रमुख हस्तियों के बारे में...

Hollywood Many actors have worked in Hollywood even before Sikandar Kher

ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड और भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं और उनके किरदारों की काफी सराहना की गई है। ऐश्वर्या ने अपना हॉलीवुड डेब्यू 2004 में "ब्राइड एंड प्रेजुडिस" से किया था। इसके अलावा ऐश्वर्या कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आई है, जिनमें "द लास्ट लीजन" (2007), "द पिंक पैंथर 2" (2009), "प्रोवोक्ड" (2006) और "मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेस" (2005) शामिल हैं। ऐश्वर्या ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में पांच भाषाओं में 48 फिल्मों में काम किया है, मुख्य रूप से हिंदी और तमिल में।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत एक्शन कॉमेडी "बेवॉच" से की, जहाँ उन्होंने विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभाया, जो अवैध गतिविधियों में शामिल एक बिजनेस वुमन है।

चोपड़ा ने रोमांटिक कॉमेडी "इज़न्ट इट रोमांटिक", साइंस-फ़िक्शन एक्शन फ़िल्म "द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस", और सुपरहीरो फ़िल्म "वी कैन बी हीरोज़" में भी काम किया है। साथ ही प्रियंका पिछले वर्ष मई में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म "लव अगेन" में भी नजर आई थी।

दीपिका पादुकोण
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 2017 में एक्शन फिल्म "XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज" से हॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म में सेरेना अनगर का किरदार निभाया, जिसमें विन डीजल, नीना डोबरेव और क्रिस वू भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। हालांकि, पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हॉलीवुड में रेसिज्म का सामना करना पड़ा था। उन्हें एक अभिनेता ने 'तुम बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलती हो' कहा था, जिससे उन्होंने हॉलीवुड में लोगों की इस सोच पर सवाल उठाए कि भारतीय अंग्रेजी नहीं बोल सकते हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म "हार्ट ऑफ़ स्टोन" से हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। यह फिल्म गैल गैडोट द्वारा प्रोड्यूस की गई एक एक्शन थ्रिलर है, और भट्ट ने 'केया' नामक एक 'टेक जीनियस' की भूमिका निभाई है। फिल्म में जेमी डोर्नन और मैथियास श्वेघोफर भी हैं। फिल्म के निर्देशक टॉम हार्पर ने भट्ट के टैलेंट और करिज्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें "फॉर्मिडेबल टैलेंट" बताया। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।

रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म "एक्सट्रैक्शन" से की, जिसमें उन्होंने पूर्व पैरा कमांडो (स्पेशल फोर्सेज) मेजर साजू राव का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला, लेकिन हाल ही में हुड्डा ने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका के लिए बॉलीवुड में बहुत कम लोगों ने उनकी सराहना की या उनकी फिल्म का प्रचार किया। यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड की केवल एक फिल्म में काम किया है और वो फिल्म थी 2013 में रिलीज़ हुई "द ग्रेट गैट्सबी", जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड बिजनेसमैन मेयर वोल्फशेम की भूमिका निभाई है, हालांकि इस फिल्म में अमिताभ का ज्यादा लंबा रोल नहीं है। यह उनकी हॉलीवुड में पहली फिल्म थी और सह-कलाकार बहुत मशहूर अमेरिकी एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अमिताभ की प्रशंसा की, उन्होंने बच्चन को "अद्भुत प्रतिभाशाली" बताया था।

इरफान खान
बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल और टैलेंटेड एक्टरों में से एक थे, जिन्होंने भारतीय, ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में काम किया था। खान ने हॉलीवुड फिल्मों जैसे "द अमेजिंग स्पाइडर-मैन" (2012), "लाइफ ऑफ पाई" (2012), "जुरासिक वर्ल्ड" (2015) और "इन्फर्नो" (2016) जैसी फिल्मों में लीड और सपोर्टिंग एक्टर की भूमिकाएँ भी निभाईं थी। खान को विश्व सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता था। खान को न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चला था और 29 अप्रैल, 2020 को उनका निधन हो गया।

अली फ़ज़ल
'मिर्जापुर' के 'गुड्डू पंडित' उर्फ अली फ़ज़ल हॉलीवुड में भी बेहतरीन काम कर चुके हैं। उन्होंने अंग्रेजी भाषा की फ़िल्म "द अदर एंड ऑफ़ द लाइन" से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की। हॉलीवुड में उनको पहचान 'फ्यूरियस 7' से मिली, जहाँ उन्होंने एक मध्य पूर्वी व्यक्ति की भूमिका निभाई। उसके बाद से वो कई हाई-प्रोफ़ाइल हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आए, जिनमें गैल गैडोट के साथ 'डेथ ऑन द नाइल' और ब्रिटिश बायोग्राफ़िकल ड्रामा 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' शामिल हैं।

ओम पुरी
स्वर्गीय भारतीय अभिनेता ओम पुरी, जिन्होंने बॉलीवुड पर बहुत गहरी छाप छोड़ी, ने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया को फ़िदा कर दिया था। वह कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए जैसे 'सिटी ऑफ़ जॉय' (1992), 'वुल्फ' (1994), 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस' (1996), 'चार्ली विल्सन्स वॉर' (2007) और 'द हंड्रेड-फुट जर्नी' (2014)।
'सिटी ऑफ़ जॉय' उनकी हॉलीवुड डेब्यू थी और उसमें वो एक रिक्शा चालक की भूमिका में थे। पुरी अपने लगभग 40 साल लंबे फिल्मी करियर के दौरान 20 से अधिक गैर-भारतीय फिल्मों में दिखाई दिए।

डिंपल कपाड़िया
प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जहाँ उन्होंने प्रिया सिंह नामक एक हथियार डीलर की भूमिका निभाई। कपाड़िया शुरू में इस भूमिका के लिए ऑडिशन देने से हिचकिचा रही थीं, लेकिन उनके एजेंट ने लगातार प्रयास किया और आखिरकार उन्हें ऐसा करने के लिए मना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+