बाजार में बिक रहे केमिकलयुक्त रंग, जानिए क्या कहा डॉक्टर ने?
नई दिल्ली। बाजार में केमिकल युक्त रंग धड़ल्ले से बिक रहे हैं। प्रशासन मिलावटी मिठाईयों पर नकेल कसने के लिये तत्परता से जुटा है, लेकिन केमिकल वाले रंगों पर कोई रोक नहीं लग रही है। खैर खतरनाक रंगों की बिक्री रोकना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हां सावधानी तो हम रख ही सकते हैं।
पढ़ें- एक गांव ऐसा जहां केवल महिलाएं मनाती हैं होली

यहां पर नोएडा के जेपी अस्पताल की डर्माटोलॉजिस्ट डा. साक्षी श्रीवास्वत ने वनइंडिया से कुछ बातें शेयर की हैं, जो आपके लिये लाभकारी साबित हो सकती हैं। डा. साक्षी की टिप्स इस प्रकार हैं-
होली खेलने से पहले
- अपने पूरे शरीर व बालों पर नारियल का तेल लगा लें।
- रंग खेलने के पहले कड़वा तेल (सरसों का तेल) कतई मत लगायें।
- जितना हो सकता है उतना अपने शरीर को कवर कर लें।
- फुल स्लीव के कपड़े व फुल पैंट पहनें।
%u0939%u094B%u0932%u0940 %u0915%u0940 %u0924%u0938%u094D%u0935%u0940%u0930%u0947%u0902
होली खेलते वक्त
- हमेशा प्राकृतिक या ऑर्गेनिक रंगों से ही खेलें।
- गहरे रंग मत प्रयोग करें, क्योंकि गहरे रंगों में ही केमिकल ज्यादा होते हैं।
- भांग, शराब, आदि का सेवन मत करें, क्योंकि इनसे डीहाइड्रेशन होता है।
क्या-क्या है आशंका?
- केमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा में अलर्जी हो सकती है, एक्जिमा हो सकता है और अगर केमिकल ज्यादा असर कर गया तो सिर के बाल भी झड़ सकते हैं।
- नाक में जाने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। आंख में जाने से आंखों में अलर्जी हो सकती है। केमिकल तेज हुआ तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
कैसे छुड़ायें रंग
- रंग छुड़ाते वक्त ज्यादा साबुन का प्रयोग मत करें, अन्यथा उससे एक्जिमा हो सकता है।
- ज्यादा साबुन से त्वचा रोग की आशंका ज्यादा रहती है।
- बहुत ज्यादा रगड़-रगड़ कर रंग को मत छुड़ायें, त्वचा सेंसिटिव होती है, ज्यादा रगड़ने से त्वचा रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications