Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mughal History: अय्याशी, शराब, समलैंगिकता, अनैतिकता से भरा है मुगलों का इतिहास

एनसीईआरटी ने अपने पाठ्यक्रमों से मुगलों से जुड़े अध्यायों को हटाया है। इतिहास में मुगलों को उनकी रंगीन मिजाजी और अनैतिक संबंधों के लिये भी जाना जाता है।

Mughal

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रमों में कुछ बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि इतिहास की पुस्तक से मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त, हिंदी की पुस्तक से कुछ कविताएं और पैराग्राफ को भी हटाया गया है। नया पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लागू होगा।

हालांकि, एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने सफाई दी कि कोरोना की महामारी के बाद पिछले साल प्रत्येक विषय के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी, ताकि बच्चों पर पाठ्यक्रम का बोझ कम किया जा सके। एक्सपर्ट कमेटी ने प्रत्येक विषय के कंटेंट को देखा और यह तय किया कि कौन कौन से चैप्टर हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सब शैक्षणिक प्रक्रिया के तहत हुआ है।

प्रो. सकलानी ने यह भी कहा कि केवल मुगल इतिहास की ही बात क्यों की जा रही है, जबकि गणित, विज्ञान, भूगोल समेत सभी विषयों के कंटेंट कम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मुगल इतिहास की बात है, छात्रों को अगर किसी एक कक्षा में उसे पढ़ाया जाता है, तो उसके बारे में दूसरी कक्षा में पढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। यह बात सही है कि एनसीईआरटी ने कई विषयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव किए हैं। फिर सिर्फ मुगल इतिहास को लेकर ही हंगामा क्यों बरपा है?

भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना साल 1526 में जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने की थी। फिर उसके उत्तराधिकारियों ने मुगल साम्राज्य को आगे बढ़ाया। लेकिन, मुगल बादशाहों के क्रूर फैसलों और उनकी रंगीन मिजाजी का भी उल्लेख उस समय के इतिहासकारों द्वारा किया गया है। साल 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल साम्राज्य का धीरे-धीरे पतन होने लगा।

बाबर का समलैंगिकों के प्रति आकर्षण
चंगेज खां और तैमूर के वंश में पैदा हुए मुगल लड़ाके बाबर को नवयुवकों से प्यार करने का शौक था। वह जितना लड़ाकू था, उतना ही वासना के वशीभूत भी रहता था। बाबर ने अपनी आत्मकथा 'बाबरनामा' में लिखा है, "मेरी पहली शादी मेरी चचेरी बहन आयशा से हुई थी। लेकिन मैं अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता था। उर्दू बाजार में एक लड़का था, जिसका नाम बाबरी था। मुझे उससे अजीब सा लगाव हो गया था और मैंने खुद को उसके लिए पागल कर लिया था।"

बाबर का शराब प्रेम
बाबर शराब का भी शौकीन था। उसका एक शेर बहुत ही मशहूर है, जिसका अर्थ है "नवरोज हैं, नयी बहार है, शराब है, सुंदर प्रेमी है। बाबर, सिर्फ ऐश और मस्ती में ही लगा रह कि दुनिया दोबारा नहीं है।"

अकबर डिस्लेक्सिया से पीड़ित था
कहा जाता है कि जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर डिस्लेक्सिया नामक बीमारी से पीड़ित था। इतिहासकारों के अनुसार अकबर ठीक से पढ़ना लिखना तक नहीं जानता था और आजीवन अनपढ़ ही रहा। इसके अतिरिक्त, अकबर ने ज्यादातर युद्धों में खुद कभी भाग नहीं लिया और उसकी सेना ही युद्ध लड़ती रही। समकालीन इतिहासकारों के अनुसार अकबर के हरम में 5,000 से भी ज्यादा महिलाएं थीं और हरम की सुरक्षा के लिए हिजड़ों को पहरेदार के रूप में रखा जाता था। अकबर दुनिया भर की अलग अलग नस्ल की महिलाओं और तरह तरह की शराब का अत्यंत शौकीन था।

जहांगीर भी शराब का शौकीन था
जहांगीर ने अपनी आत्मकथा 'तुजक-ए-जहांगीरी' में लिखा है कि वह एक दिन में 20 गिलास शराब पीता था। अकबर और जहांगीर के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे। उनमें तब और भी ज्यादा कटुता बढ़ गई, जब जहांगीर ने ओरछा के राजा वीर सिंह जूदेव के हाथों अकबर के जीवनीकार अबुल फजल को मरवा दिया। दरअसल, अबुल फजल की नजर में जहांगीर में योग्य शासक के गुण नहीं थे। ऐसे में जहांगीर को लगता था कि दरबार में अबुल फजल की मौजूदगी की वजह से उसका बादशाह बनने का सपना टूट सकता है।

जहांगीर के हरम में हजारों महिलाएं
इतिहासकारों के अनुसार जहांगीर के हरम में एक हजार से ज्यादा महिलाएं थीं। फिर भी वह नूरजहां से प्यार करता था, जोकि अकबर को पसंद नहीं थी। इसलिए उसने नूरजहां के पिता से बात करके उसकी शादी अली कुली उर्फ शेर अफगान खान से करवा दी। इस दौरान कई बार जहांगीर ने नूरजहां से मिलकर अपना प्यार का इजहार किया और पति को तलाक देकर नूरजहां को अपने पास आने को कहा। लेकिन हर बार नूरजहां मना कर देती थी। बाद में, शेर अफगान एक युद्ध में मारा गया। कहा जाता है कि जहांगीर ने नूरजहां को पाने के लिए ही शेर अफगान खान को मरवा दिया था।

तनुश्री पोद्दार ने अपनी पुस्तक 'एस्केप फ्रॉम हरम' में लिखा है, "जहांगीर चार साल तक विधवा नूरजहां को अपनी बेगम बनाने के लिए मनाता रहा। जहांगीर नूरजहां की नामंजूरी का गुस्सा मासूम लड़कियों पर उतारता था। हर रात उसके लिए शहर से नयी लड़की को लाया जाता था, जिसके साथ वह नूरजहां समझकर प्यार करता था। चार वर्ष के प्रयास के बाद नूरजहां ने जहांगीर से शादी के लिए हामी भर दी।

शाहजहां और मुमताज का प्रेमसंबंध
19 साल की अर्जुमन बानो बेगम (मुमताज महल) की शादी 21 साल के शाहजहां से 1612 में हुई। यह मुगल बादशाह की दूसरी शादी थी। दोनों के 14 बच्चे हुए और 15वें बच्चे के प्रसव के दौरान मुमताज की मौत 1630 में बुरहानपुर में हो गयी। शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में आगरा में ताज महल बनवाया था।

शाहजहां और कामोत्तेजक दवाएं
इटली के यात्री निकोलाओ मानुची के अनुसार, शाहजहां अपनी यौन संतुष्टि को अपने ही सलाहकारों और सेनापतियों की बीवियों से पूरा करता था। ऐसा लगता था जैसे वह शारीरिक सुख के लिए औरतों को खोजता रहता है। शाहजहां अपनी यौन उत्तेजना को बढ़ाने के लिए कामोत्तेजक दवाएं लेता था। इन दवाओं की वजह से वह यूरिनरी डिसऑर्डर का शिकार हो गया था।

बेटी जहांआरा के साथ अनैतिक संबंध
फ्रांस के इतिहासकार फ्रांस्वा बर्नियर ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि मुमताज महल की मौत के बाद कई सालों तक शाहजहां का अपनी सबसे बड़ी बेटी जहांआरा के साथ शारीरिक संबंध रहा। जहांआरा बहुत सुंदर थी और शाहजहां उसे पागलों की तरह प्यार करता था। उस समय कुछ दरबारी तो यहां तक कहा करते थे कि बादशाह को उस पेड़ से फल तोड़ने का पूरा अधिकार है, जिसे उसने खुद उगाया हो। हालांकि, कई इतिहासकार इस बात का खंडन करते हैं। गौरतलब है कि जहांआरा आजीवन अविवाहित रही।

कट्टरपंथी औरंगजेब को भी हुआ था प्यार
औरंगजेब मुगल काल का सबसे क्रूर शासक था। उसने गद्दी के लिए अपने पिता को किले में बंदी बना लिया और अपने सभी भाईयों तक की बेरहमी से हत्या कर दी। वह कट्टर इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करता था। उसने सिक्कों पर 'कलमा' खुदवाया था और गाने-बजाने पर रोक लगा दी थी।

हालांकि, कहा जाता है कि औरंगजेब को भी एक बार प्यार हो गया था। औरंगजेब दक्कन का गवर्नर बनकर बुरहानपुर गया, तो वहां उसकी मुलाकात हीराबाई उर्फ जैनाबादी महल से हुई। अपने सौंदर्य और संगीत की गहरी समझ के लिए जानी जाने वाली हीराबाई से औरंगजेब प्यार कर बैठा। हालांकि, औरंगजेब की हीराबाई से शादी नहीं हो पाई क्योंकि किसी बीमारी के कारण हीराबाई की मौत हो गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+