Daughter's Day 2024 Wishes: 'बेटा घर का दीपक तो बेटी घर की रोशनी है', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Happy Daughter's Day 2024: हर साल सितंबर के चौथे रविवार को 'Daughter's Day' मनाया जाता है। बेटियां घर की रौनक होती हैं। अगर बेटा घर का दीपक है तो बेटी भी रोशनी है, इसी महत्व को समझाने के लिए आज का दिन 'नेशनल डॉटर डे' के रूप में मनाते हैं।
आपको बता दें कि बीते कुछ वक्त से देश में बेटियों के हक के प्रति लोगों के अंदर जागरूकता आई है लेकिन आज भी हमारे देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें बेटियां वरदान नहीं अभिशाप लगती हैं।

'राष्ट्रीय बेटी दिवस' इन पुरानी धारणाओं को चुनौती देता है, आज के दिन स्कूल और विद्यालयों में महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। आज के दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए और समाज को जागरूक करने में मदद कर सकते हैं।
शुभकामनाएं और महत्त्व ( Daughter's Day 2024 Wishes)
- बेटी है तो परिवार है, घर में प्यार, शान और अनुशासन है', हैप्पी डॉटर्स डे।
- बेटी न केवल परिवार की रौनक होती है, बल्कि समाज की रीढ़ भी होती है , हैप्पी डॉटर्स डे।
- 'बेटा घऱ का दीपक तो बेटी घर की रोशनी है', हैप्पी डॉटर्स डे।
- बेटी, तुम हमारी जिंदगी की रोशनी हो, तुम्हारे बिना हमारा जीवन अधूरा है। डॉटर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!
- मेरी बेटी मेरा अभिमान, डॉटर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!
- सफलता तेरे कदम चूमे, बहुत सारी शुभकामनाएं मेरे लाडो को।हैप्पी डॉटर्स डे।
- तुम्हारा होना ही हमें पूर्ण बनाता है। ईश्वर तुम्हारी हर राह में खुशियाँ बिखेरें। हैप्पी डॉटर्स डे!
- बेटा पढ़ता है तो घर संवरता है, बेटी पढ़ती है तो समाज संवरता है, हैप्पी डॉटर्स डे!
- बेटी परिवार की बुनियाद होती है, भाई-बहनों के साथ स्नेह बाँटती है, हैप्पी डॉटर्स डे!
- बेटियां सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि समाज और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हैप्पी डॉटर्स डे!
'डॉटर्स डे' क्यों महत्वपूर्ण है? ( Daughter's Day 2024 Importance)
'डॉटर्स डे' सिर्फ बेटियों के प्रति प्यार और आदर व्यक्त करने का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि हमें बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, और उनके अधिकारों पर भी ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications