Happy Birthday: 15 की उम्र में रेखा के साथ शूटिंग के बहाने हुआ था यौन शोषण

Recommended Video

    Rekha was kissed FORCEFULLY by THIS Actor when she was 15 yrs old | FilmiBeat

    मुंबई। आज बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकारा रेखा का जन्मदिन है। नशीली आंखे, सुंदर काया और दिलकश अदाकारी का संगम है बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा। रेखा एक ऐसा चरित्र है, जिसे बीते जमाने के ही नहीं बल्कि आज की नौजवान पीढ़ी भी जानने को उत्सुक है। हर किसी को आज भी दिलचस्पी है रेखा के जीवन के उन पन्नों को पढ़ने में, जिन्हें आज तक किसी ने नहीं पढ़ा। आज मीटू अभियान के तहत तनुश्री दत्ता, कंगना रनाउत जैसी नामचीन हस्तियों अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लोगों के सामने रखा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से कई साल पहले हिंदी सिनेमा की 'उमराव जान' भी यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं।

    रेखा का हुआ यौन शोषण

    रेखा का हुआ यौन शोषण

    इस बात का खुलासा हुआ था यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' से , आज से करीब दो साल पहले मार्केट में आई इस किताब को जिसने भी पढ़ा, वो बेचैन हो उठा क्योंकि इस किताब ने रेखा के उस दर्द को उजागर किया, जिसका दर्द वो शायद आज तक नहीं भूली हैं।

    शूटिंग के बहाने रेखा के साथ गलत काम...

    शूटिंग के बहाने रेखा के साथ गलत काम...

    उस्मान की किताब में लिखा है कि फिल्म 'अनजाना सफर' के निर्देशक राजा नवाठे और फिल्म के हीरो बिस्वजीत ने रेखा को बिना बताए फिल्म का सीन शूट करने का प्लान बनाया था। उस वक्त रेखा की उम्र मात्र 15 साल थी, रेखा रोमांटिक गाने के शूट के लिए सेट पर पहुंची और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला बिस्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे।

    सेट पर दर्द के मारे रो पड़ी थीं रेखा......

    सेट पर दर्द के मारे रो पड़ी थीं रेखा......

    रेखा को वो बिना रूके 5 मिनट तक किस करते रहे, रेखा दर्द से कराह उठीं और डायरेक्टर और एक्टर उनका मजा लेते रहे, जब रेखा की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी तब जाकर अभिनेता बिस्वजीत ने उन्हें छोड़ा। रेखा का ये दर्द यासीर ने किताब में तो बयां कर दिया और कहा कि उन्होंने रेखा से पूछकर ही उनकी लाइफ के तार छेड़े हैं।

    रेखा..शायद इन्हीं वजहों से आज भी रहस्यमयी हैं....

    रेखा..शायद इन्हीं वजहों से आज भी रहस्यमयी हैं....

    लेकिन इतना तो तय है कि रेखा..शायद इन्हीं वजहों से आज भी बहुत रहस्यमयी है, ना जाने उन्होंने कितने दर्द अपने अंदर छुपा रखे हैं और शायद यही कारण है कि वो लोगों से ज्यादा मिलती-जुलती नहीं हैं। फिलहाल फिल्मी कैनवस की इस नायाब कलाकार को हमारी ओर से जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं।

    Happy Birthday Rekha...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+