महेश भट्ट: कभी बेटी को Kiss करने, तो कभी बेटे और हेडली की दोस्ती के कारण हुए बदनाम
मुंबई। आज देश के मशहूर निर्माता, लेखक, निर्देशक महेश भट्ट का जन्मदिन है। फिल्म 'सारांश' से लेकर 'हमारी अधूरी कहानी तक' महेश भट्ट की कलम ने हमेशा अपने आप को अव्वल साबित किया है लेकिन आज हम उनकी फिल्मों को लेकर आपसे बातें नहीं करेंगे बल्कि उन बातों का जिक्र करते हैं जिसके कारण फिल्मी कैनवस के इस नायाब हीरे को अपनी देशभक्ति को साबित करना पड़ गया था, वैसे भी महेश भट्ट को कंट्रोवर्सी का सरताज कहा जाता है और शुरू से ही उनकी निजी जिंदगी सवालों के घेरे में रही है।

बेटी पूजा भट्ट को KISS करने के बाद मुसीबत में फंस गए थे महेश भट्ट...
नब्बे के दशक में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को 'लिप किस' करते दिख रहे थे, उनकी इस तस्वीर से फैन्स और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया था, इस तस्वीर ने इतना तूल पकड़ा कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी थी।
महेश भट्ट ने दी थी सफाई
बवाल मचने के बाद महेश भट्ट ने सफाई दी कि ये तस्वीर झूठी है और उन्होंने ऐसी कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई है, हालांकि इस तस्वीर के सामने आने से कुछ वक़्त पहले ही महेश भट्ट ने कहा था कि पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते, इसी कारण इस तस्वीर पर जबरदस्त बवाल मचा था।

दूसरी मुसीबत बेटा राहुल लेकर आया
दूसरा बवाल उनके बेटे राहुल की वजह से मचा था, दरअसल राहुल और मुंबई हमले के मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की दोस्ती की खबरों ने देश में कोहराम मचा दिया था और महेश भट्ट की जिंदगी में उथल-पुथल पैदा हो गई थी जिसके लिए महेश भट्ट को खुले मंच से कई बार चिल्ला-चिल्ला कर ये कहना पड़ा था कि उनके बेटे राहुल को पता ही नहीं था कि जो इंसान उसका दोस्त है वो एक आतंकवादी है।
हुसैन जैदी की किताब 'हेडली एंड आई'
दरअसल महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट पर लिखी गई जर्नलिस्ट एस हुसैन जैदी की किताब 'हेडली एंड आई' में इस बात का खुलासा हुआ था कि राहुल भट्ट को डेविड की स्टाइल और मिजाज काफी पसंद था। किताब कहती है कि राहुल भट्ट, हेडली के नापाक इरादों से बिल्कुल अंजान थे और उन दोनों की मुलाकात एक अमेरिकन जिम में हुई थी।

डेविड की स्टाइल और मिजाज से प्रभावित थे राहुल भट्ट
किताब 'हेडली एंड आई' के मुताबिक ऱाहुल भट्ट को बॉडी बिल्डिंग का शौक है और इसी शौक के चलते वो अमेरिका के उस जिम में पहुंच गये थे जहां हेडली आया करता था। राहुल, हेडली की बॉडी से काफी प्रभावित थे और इसी कारण उनकी दोस्ती हुई थी जिसे कि एक कॉमन फ्रेंड ने करायी थी। राहुल जब भी हेडली से जिम में मिलते थे तो दोनों के बीच में इंडिया की खासियत की बातें हुआ करती थीं। राहुल के मुताबिक डेविड को लोग डेविड अरमानी कहते थे क्योंकि वो अरमानी सूट पसंद करता था। डेविड ने उससे मायानगरी और फिल्मों के बारे में भी बातें की थी जिससे राहुल को लगता था कि वो भी बॉलीवुड का फैन है।
बेटे के लिए बाप ने लड़ी लड़ाई
डेविड के खतरनाक मंसूबों से बेखबर राहुल को कतई अंदाजा नहीं था कि वो एक आतंकवादी है लेकिन जब राहुल का नाम हेडली के साथ सामने आया तो अपने बेटे के लिए पिता महेश भट्ट ने मोर्चा संभाला और कई सबूत और सफाई पेश करके साबित किया कि उनका बेटा बेकसूर है।यहां आपको एक और खास बात बता दें कि महेश और राहुल के रिश्ते आपस में अच्छे नहीं थे, इससे पहले राहुल कई बार कह चुके थे कि उनके पापा उन्हें अपने बेटे की तरह प्रेम ही नहीं करते हैं लेकिन जब बाप ने बेटे के लिए लड़ाई लड़ी तो सारी नफरत प्यार में तब्दील हो गई।

जब 'सारांश' सामने आया...
हालांकि महेश भट्ट की हर सफाई को पूरे देश ने मान लिया है और उनकी देशभक्ति और देश प्रेम पर किसी को कोई शक नहीं लेकिन हेडली नाम की काली परछाई ने उनके जीवन पर कुछ देर के लिए अंधेरा जरूर कर दिया था, जिसके कारण उनके जीवन का 'अर्थ' एक गहरे 'राज' के शक में तब्दील हो गया था लेकिन जब 'सारांश' सामने आया तो लगा कि महेश भट्ट का इसमें कोई 'कसूर' नहीं। हिंदी सिनेमा के इस महान हस्ती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications