Aishwarya Rai Birthday: 45 की हुईं ऐश्वर्या, हुस्न आज भी जवां और जलवे तौबा-तौबा, जानिए कुछ अनकही बातें

Recommended Video

      Aishwarya Rai Bachchan Biography: If not Acting, THIS is what Aishwarya wanted as a career|FilmiBeat

      बेंगलुरु। आज बॉलीवुड का हसीन चांद कही जाने वाली ऐश्वर्या राय अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं, पूर्व विश्वसुंदरी और बेमिसाल अभिनेत्री के रूप में विख्यात ऐश्वर्या के बारे में जितना भी लिखा जाए या कहा जाए कम ही है। वह बेहतरीन अभिनेत्री,सक्सेसफुल मॉडल, नायाब इंसान, प्यारी बीवी,आदर्श बहू, केयरिंग मां और एक संपूर्ण भारतीय हैं। ऐश को देखकर लगता है कि ऊपरवाले ने इन्हें काफी फुरसत में बनाया है, इनके हुस्न को परिभाषित करने के लिए इंसान के पास शब्दों की कमी हो जाती है।

      खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय

      खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय

      बेपनाह सुंदरता की मल्लिका ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर थे और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखिका हैं। उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम आदित्य राय है ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तेलगू है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।

       1994 में ऐश ने जीता था विश्वसुंदरी का ताज

      1994 में ऐश ने जीता था विश्वसुंदरी का ताज

      ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। उन्होंने मुंबई में शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। उन्होंने क्लास 9 से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी।1994 में ऐश ने विश्वसुंदरी प्रतियोगिता जीती।

      पेप्सी और कोकाकोला

      पेप्सी और कोकाकोला

      ऐश्वर्या राय बच्चन एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। ऐश पेप्सी विज्ञापन से ही लोकप्रिय हुई थीं।

      दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय

      दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय

      ऐश को अब तक चुनी गईं मिस वर्ल्ड में वोटिंग के आधार पर दो बार (2000, 2010) सबसे ज्यादा खूबसूरत घोषित किया गया है। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+