Hanuman Jayanti: दुनिया के ये नामी लोग भी रखते हैं हनुमान जी में आस्था
Hanuman Jayanti 2023:हनुमान जन्मोत्सव प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव पूरे विश्व में हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमान जी के भक्त पूरे विश्व में है, जो अलग-अलग तरह से इस उत्सव को मनाते है और हनुमान जी की भक्ति करते है। यहां तक कि विश्व के प्रसिद्ध व ताकतवर राजनेता भी हनुमान जी के भक्त है। तो चलिए ऐसे ही कुछ विश्व विख्यात राजनेताओं के बारे में जानते हैं, जो हुनमान जी के भक्त हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हनुमान जी के इतने बड़े भक्त हैं कि वे हमेशा हनुमान जी की एक छोटी प्रतिमा अपनी जेब में रखते है। जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं अंधविश्वासी नहीं हूं लेकिन जब भी मैं अपने आपको थका हुआ या परेशान महसूस करता हूं तो बजरंगबली हुनमान जी से मदद लेता हूं और मैं उन मुसीबतों से पार पा लेता हूं।'' दुनिया को पहली बार बराक ओबामा के हुनमान भक्त होने का पता 2016 में चला था।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग
आज फेसबुक के बारे में तो सभी जानते ही हैं, उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई थी और फेसबुक ने धीरे-धीरे नए कीर्तिमान स्थापित किये। यह मंदिर बजरंगबली हनुमान जी का है, जो उत्तराखंड के नैनीताल के पास कैंची स्थान में नीम करोली आश्रम में स्थित है।
यह मंदिर भारत ही नहीं विश्व भर में विख्यात है। इसकी स्थापना 1962 में हनुमान भक्त नीम करोली बाबा ने की थी। जब फेसबुक काफी संघर्ष कर रहा था, यहां तक कि फेसबुक को बेचने पर भी विचार चल रहा था, तब मार्क जुकरबर्ग ने 2004 में इसी हनुमान मंदिर में अपना काफी समय व्यतीत किया। उसके उपरांत की कहानी तो सभी जानते हैं कि आज फेसबुक व मार्क जुकरबर्ग कितनी बुलंदियों को छू रहे हैं।
एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स
एप्पल कंपनी आज विश्व विख्यात कंपनी है। क्या आप जानते है कि इसके संस्थापक स्टीव जॉब्स एक हनुमान भक्त थे। स्टीव जॉब्स अपने जीवन की समस्याओं से परेशान होकर 1973 में भारत में हनुमान भक्त करोली बाबा से मिलने आये थे। लेकिन उस समय तक बाबा का देहावसान हो चुका था। लेकिन उन्होंने करोली आश्रम में रूककर हनुमान मंदिर में ध्यान-योग किया। जिससे उन्हें आत्म शांति मिली और यहीं से जाकर स्टीव जॉब्स ने एप्पल कंपनी को खड़ा किया, जो आज एक ऊंचे मुकाम पर है। स्टीव जॉब्स ने ही मार्क जुकरबर्ग को इस मंदिर में जाने की सलाह दी थी।
ऑस्कर विजेता जूलिया रॉबर्ट्स
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अदाकारा जूलिया रॉबर्ट्स का भारत से काफी लगाव रहा है। फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के दौरान भारत आईं जूलिया ने 2009 में हिंदू धर्म अपना लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नीम करोली बाबा से प्रभावित होकर ही उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। नीम करोली आश्रम का कहना है कि जूलिया रॉबर्टस ने आश्रम में काफी समय व्यतीत किया।












Click it and Unblock the Notifications