Gandhi Jayanti: 'भारत के सम्मान गांधी, इस युग की पहचान गांधी', इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं

Gandhi Jayanti: 'भारत के सम्मान गांधी, इस युग की पहचान गांधी', इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 30 सितंबर: भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, 2 अक्टूबर 1869 में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। इस साल महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जाएगी। देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई है। अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराया। इस दिन भारतवासी एक-दूसरे को गांधी जयंती की बधाई देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए दोस्तों, परिवारों और अपनों कों गांधी जयंती की शुभकमानाएं दे सकते हैं।

Gandhi Jayanti 2022

1. तुमने मानयता का है मान बढ़ाया, दानवता का तुमने बापू दाग मिटाया, भारत के हैं सम्मान गांधी इस युग की है पहचान गांधी, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम! ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान! गांधी जयंती की शुभकामनाएं!

3.सीधा-साधा वेश था, ना कोई अभिमान, खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान! गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

4.अहिंसा का पुजारी सत्य की राह दिखने वाला ईमान का पाठ पढ़ा गया हमें वो बापू लाठी वाला, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

5. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है,सत्य मेरा इश्वर है अहिंसा उसे पाने का साधन, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

6. गांधी जयंती पर मेरा सभी से बस यही कहना है, जीना है तो गांधी जैसे वरना जीना भी क्या जीना है, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

7. जब महात्मा गांधी का जन्म दिवस आता है, हृदय शत-शत नमन करने को झुक जाता हैं, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

8. आंख पे ऐनक, हाथ में लाठी, बापू चलते सीना ताने, शान से दे दी हमे आजादी बिना खड्ग ढाल, साबरमती के संत बापू है कमाल के।

9. सच्चाई का शस्त्र लेकर, और अहिंसा का अश्त्र लेकर,तूने देश अपना बचाया ,गोरों को था दूर भगाया,दुश्मन से प्यार किया,मानव पर उपकार किया, गांधी करते तुझे नमन, तुझे चढ़ाते प्रेम-सुमन। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

10. अंग्रेजों के सामने झुके नहीं, खुद से उनको ये आस था, शरीर में ताकत नहीं थी, पर मन में आजादी का विश्वास था। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+