तो इस एक्टर के प्यार ने काली-थुलथुल रेखा को बना दिया कामुक रेखा!

मुंबई। दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार जेमनी गणेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्‍पा पल्‍लवी के बेटी भानु रेखा जिसे पूरी दुनिया रेखा के नाम से जानती है आज उनका जन्‍मदिन है।रेखा का जन्‍म 10 अक्‍टूबर 1954 को हुआ था। अपने डीएनए में प्‍यार होने का दावा करने वाली रेखा को 14 साल की उम्र में ही हिंदी फिल्‍म सावन भादो में लीड रोल मिल गया था। फिल्‍म तो चली मगर रेखा नहीं चल सकीं। चलती भी कैसे क्‍योंकि एक मोटी और काली एक्‍ट्रेस को किसी ने भी नहीं सराहा। हालत तो यह थी कि रेखा को हिंदी तक नहीं आती थी। अगर रेखा पर कोई हिंदी में कमेंट करता तो वह उसका जवाब तक नहीं दे पाती थी।

आज भी राज है अमिताभ-रेखा का रिश्ता

आज भी राज है अमिताभ-रेखा का रिश्ता

मगर 6 साल बाद अचानक सब कुछ बदल गया। 6 साल बाद रेखा की मुलाकात एक ऐसे अभिनेता से हुई जिसने भानु रेखा को खुबसूरत रेखा के नाम से परिचित कराया। बस क्‍या था रेखा बॉलीवुड में इस कदर चमकी कि सबको पीछे छोड़ दिया। कहते हैं कि जिस अभिनेता ने भानू रेखा को खूबसूरत रेखा में तब्‍दील कर दिया उसका नाम अमिताभ बच्‍चन है।

तो अमिताभ की वजह से रेखा ने खुद को बदला था!

तो अमिताभ की वजह से रेखा ने खुद को बदला था!

अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम बॉलीवुड की दुनिया में हिट जोड़ियों की लिस्ट में शामिल है, इन दोनों ने आखिरी बार यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सिलसिला' में एक साथ काम किया था पर क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'दो अनजाने' में अमिताभ और रेखा ने पहली बार साथ काम किया था।अमिताभ बच्चन का साथ मिलते ही रेखा का फिल्मी करियर उड़ान भरने लगा मानो अमिताभ उनके लिए किस्मत की लॉटरी टिकट लेकर आए हों। मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने पहली बार शोहरत के आसमान को छुआ और फिर देखते ही देखते इस जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया था।

अमिताभ के लिए बोल्‍ड दिखने लगीं थी रेखा

अमिताभ के लिए बोल्‍ड दिखने लगीं थी रेखा

बतौर अभिनेत्री पहली हिंदी फिल्म 'सावन भादो' में मोटी सी दिखने वाली रेखा, अमिताभ से तथाकथित प्यार के बाद काफी बोल्ड दिखने लगी थीं लेकिन फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद फिल्मी दुनिया के दो परिंदों (अमिताभ बच्‍चन और रेखा) की तथाकथित प्रेम कहानी का अंत हो गया था। आज भी यह बात राज ही है कि फिल्म 'कुली' के दौरान हुई घटना के बाद ऐसा क्या हो गया था जो अमिताभ और रेखा को एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+