Friendship day 2024 Messages: दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे संदेश और मनाए फ्रेंडशिप डे का जश्न
Friendship day 2024: हर साल अगस्त के पहले रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (International friendship day) मनाया जाता है। ये अपने दोस्तों के साथ दोस्ती का जश्न मनाने और उनकी दोस्ती के लिए शुक्रिया करने का दिन है। इस बार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को मनाया जा रहा है।
जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं, दोस्तों के साथ बिताए अच्छे पलों की यादें हमें सुकून देती हैं। दोस्ती जब मजबूत होती है तो अगर दोस्तों के बीच बातचीत ना हो तभी भी प्यार बरकरार रहता है। एक सच्चा दोस्त रोज़ाना बातचीत किए बिना भी दोस्त ही रहता है। यह फ्रेंडशिप हमें अपने दोस्तों के प्रति प्यार दिखाने का मौका देता है, ये दोस्त जो अक्सर परिवार की तरह बन जाते हैं।

इस खास दिन पर आपको अपने दोस्तों को यह बताना जरूरी है कि वो आपके लिए कितने खास हैं। सच्चे दोस्तों को आप ये संदेश भेज कर इस बार फ्रेंडशिप डे को खास बनाएं।
- "दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रुल नहीं होता है और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरे प्यारे दोस्त।"
- "दिल का रिश्ता है दोस्ती, इसका कोई मुकाम नहीं होता,किस्मत वालों को मिलते हैं सच्चे दोस्त,सच्चे दोस्त से आगे कोई जहां नहीं होता।" दोस्ती का ये खास दिन मुबारक दोस्त"
- "आपकी दोस्ती मेरे लिए आशीर्वाद है जिसके लिए मैं हर दिन आभारी हूं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
- "लोग प्यार में पागल हैं और हम दोस्ती में, और नशा भी कमबख्त इस कदर छाया है, कि अब रूह भी डूबेगी तो साथ कश्ती में। हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
- "दोस्ती हर चेहरे की मीठी मुस्कान होती है, दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है,रुठ भी गए हम तो दिल पर मत लेना,क्योंकि दोस्ती जरा सी नादान होती है।"
- "जो मुझे बिना शर्त प्यार करता है, जो मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। ऐसे खास दोस्त को हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
- "दोस्ती एक अनमोल उपहार है जो हमारे जीवन को रोशन करता है और हमें प्यार और सपोर्ट का एहसास कराता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
- "दोस्ती एक ऐसा बंधन है जो सामाजिक मानदंडों से परे है और विविधता को गले लगाता है, हैप्पी फ्रेंडशिप"
- "मैं दोस्ती को सबसे अधिक महत्व देता हूं। हमारा बंधन मेरे जीवन की सबसे अमूल्य चीज़ है। आपको मित्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
- "दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है,दोस्त दिल के सबसे करीब होता है।सच्चा दोस्त मिलना आसान नहीं होता, मिल जाए तो जीवन भर साथ देता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे"












Click it and Unblock the Notifications