Filmi Candidates: चार सौ पार के लिए इन फिल्मी सितारों पर बीजेपी का दांव
Filmi Candidates: राजनीति के मैदान में फिल्मी कलाकारों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कई पार्टियां फिल्मी सितारों को हाथों-हाथ टिकट देकर मतदाताओं को लुभाने के लिए मैदान में उतार रही हैं। हालांकि, फिल्मी सितारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है।
जय ललिता, अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने समय-समय पर अलग-अलग पार्टियों का दामन थाम विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री तक बन चुके हैं। इसी क्रम में 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देश के कई प्रमुख दलों ने लगभग 20 फिल्म कलाकारों और गायकों को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने सबसे ज्यादा कलाकारों को दिए टिकट
इनमें हेमा मालिनी और अरुण गोविल जैसे वरिष्ठ कलाकारों से लेकर सयानी घोष, कंगना रनौत जैसी युवा अभिनेत्री भी शामिल हैं। वैसे फिल्मी सितारों पर दांव खेलने में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सबसे आगे है। उसने अब तक दर्जनभर कलाकारों पर भरोसा जताया है। जबकि दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस है, जिसने छह कलाकारों को मैदान में उतारा है। जबकि सपा, आप और कांग्रेस ने भी एक-दो फिल्मी सितारों पर दांव खेला है।
बीजेपी के ये कलाकार लगाएंगे नैया पार?
हालांकि, आज हम बात करेंगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मी कलाकारों को टिकट देकर मैदान में उतारा है। इन कलाकारों में सबसे बड़ा नाम हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, रवि किशन, अरुण गोविल, कंगना रनौत, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकारों का है। अब सवाल ये है कि लोकसभा चुनाव 2014 में इन बड़े फिल्मी सितारों पर बीजेपी ने जो दांव खेला है तो क्या ये कलाकार लगाएंगे बीजेपी की नैया पार? चलिए, उन कलाकारों के बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं।
हेमा मालिनी: वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार मैदान में उतारा है। वह दो बार लगातार यहां से सांसद रह चुकी हैं। हेमा मालिनी वैसे लंबे वक्त से कोई फिल्म या ओटीटी सीरीज में नहीं दिख रही हैं। लेकिन, राजनीति की पिच पर वो आजकल काफी सक्रिय हैं।
सांसद आदर्श ग्राम योजना की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक सांसद हेमा मालिनी ने 2019 से 2024 के बीच छह ग्राम पंचायतें गोद लीं थीं। इनमें से पांच में करीब 150 विकास कार्य करवाएं, जबकि एक ग्राम की विकास योजना की जानकारी नहीं दी गई है। वैसे लोकसभा 2024 में मथुरा संसदीय क्षेत्र से हेमा मालिनी को टक्कर देंगे कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह। इनके अलावा 12 प्रत्याशी निर्दलीय भी हैं।
स्मृति ईरानी: बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' धारावाहिक में 'तुलसी' का किरदार निभाकर हर घर में लोकप्रिय हो गईं थी। हालांकि, अब वो लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से अलग हैं और राजनीति में काफी सफल और सक्रिय नेता हैं।
वह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री व अमेठी लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर सबको चौंका दिया था। इसलिए बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अमेठी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
लॉकेट चटर्जी: लॉकेट चटर्जी बंगला फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री व बीजेपी की फायरब्रांड सांसद है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के हुगली से दोबारा टिकट देकर उन्हें मैदान में उतारा है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की वेबसाइट के मुताबिक लॉकेट चटर्जी का देश के सभी सिलेब्रिटी सांसदों में से संसदीय प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उन्होंने संसद के 43 बहसों में हिस्सा लिया और 295 सवाल पूछे। वहीं सात सत्रों में उनकी उपस्थिति 100 फीसदी रही।
वैसे राजनीति में इनकी एंट्री टीएमसी के जरिए हुई थी लेकिन 2015 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। उसके बाद 2016 में विधानसभा चुनाव हुआ और हार गईं। फिर 2017 में पश्चिम बंगाल की बीजेपी की महिला अध्यक्ष बनीं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ी और जीतकर संसद पहुंची। वैसे लॉकेट चटर्जी को इस बार टक्कर देने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अभिनेत्री रचना बनर्जी को मैदान में उतारा है।
हंसराज हंस: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की गायकी के करोड़ों दिवाने हैं। उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों और एल्बम में अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध किया है। वैसे वर्तमान में हंसराज हंस उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद हैं। वैसे बीजेपी ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है और उन्हें टिकट दिया है। लेकिन, इस बार उन्हें दिल्ली से टिकट नहीं दिया गया बल्कि पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है।
दिल्ली में हंसराज हंस के संसदीय सीट से बीजेपी ने योगेंद्र चांदोलिया को टिकट दिया है। वैसे फरीदकोट से आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के मशहूर गायक और कॉमेडियन कर्मजीत अनमोल को उतारा है। जबकि मौजूदा समय में फरीदकोट से मोहम्मद सदीक कांग्रेस से सांसद हैं।
मनोज तिवारी: भोजपुरी फिल्मों में अदाकारी और गायन से मशहूर हुए अभिनेता और गायक मनोज तिवारी आज बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक हैं। मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वहीं भाजपा ने दिल्ली के 7 सीटों में से छह सीटों पर उम्मीदवार बदल डाले लेकिन मनोज तिवारी पर तीसरी बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भरोसा जताया है।
मनोज तिवारी 2019 से 2024 के बीच किसी फिल्म या वेब सीरीज का हिस्सा नहीं बने। हालांकि, मनोज तिवारी ने नवरात्रों के दौरान रामलीला वगैरह में अभिनय जरूर किया है। वैसे राजनेता के तौर पर वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि संसद के बीते छह सत्रों में उनकी 100 फीसदी उपस्थिति रही है। उन्होंने ईको-टूरिज्म, यमुना नदी में प्रदूषण, वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े सवाल भी पूछे हैं। वैसे मनोज तिवारी के खिलाफ इस सीट से इंडिया गठबंधन (कांग्रेस-आप) ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
रवि किशन: भोजपुरी व बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रवि किशन दूसरी बार बीजेपी की टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में रवि किशन गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं। ये देश के इकलौते ऐसा नेता और अभिनेता हैं जो दोनों ही जगहों पर पूरे सक्रिय हैं। इसका सबूत ये है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने तीन ग्राम पंचायतें गोद लीं और इनमें 41 विकास कार्य कराए हैं।
साथ ही संसद में रवि किशन ने सबसे ज्यादा 480 सवाल पूछे और 10 निजी बिल पेश किए। जबकि आईएमडीबी के मुताबिक रवि किशन सांसद बनने के बाद 30 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा भी रहे हैं। रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टीवी कलाकार काजल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ): भोजपुरी स्टार व गायक दिनेश लाल यादव ने साल 2019 से बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहली बार निरहुआ ने बीजेपी टिकट पर आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, तब वे हार गए थे।
इसके बाद साल 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ा और लोकसभा सीट छोड़ दी। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर निरहुआ ने बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और अखिलेश के भाई व सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हराकर आजमगढ़ से संसद पहुंचे थे।
इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी ने आजमगढ़ संसदीय सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं एक बार फिर से उनका सामना सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव से ही है। वैसे निरहुआ राजनीति और फिल्म दोनों में जगहों पर काफी सक्रिय हैं। सांसद बनने के बाद निरहुआ अब तक दर्जनों भोजपुरी फिल्म और सीरीज में काम कर चुके हैं। जबकि संसद में निरहुआ की उपस्थिति सबसे ज्यादा 90 फीसदी रही।
अरुण गोविल: 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को इस बार बीजेपी ने मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वरिष्ठ अभिनेता अरुण गोविल को 'रामायण' में राम की भूमिका में लोगों ने इतना पसंद किया कि लोग उन्हें असल में भगवान राम मानने लगे थे। हालांकि, धारावाहिक रामायण के अलावा अरुण गोविल ने कई फिल्मों में भी काम किया है।
वैसे अरुण गोविल पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने अरुण गोविल को मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट कर अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अरुण गोविल को समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी टक्कर देंगे। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि अरुण गोविल के कारण मेरठ संसदीय सीट अब हॉट सीट बन गई है। जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सपा ने दो उम्मीवारों के नामों की घोषणा कर तीसरी बार में सुनीता वर्मा के नाम की घोषणा की।
कंगना रनौत: 2024 के लोकसभा चुनाव के जरिए पहली बार राजनीति में एंट्री करने वाली कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है। वह पहली बार किसी तरह का चुनाव लड़ रही हैं। बॉलीवुड की 'क्वीन' स्टार कहे जाने वाली कंगना रनौत स्क्रीन पर जयललिता जैसी राजनीतिक नेताओं की भूमिका निभाने से लेकर, अब वह ऑफ-स्क्रीन भी राजनीतिक करियर शुरू कर रही हैं।
वैसे कंगना रनौत हमेशा से ही राजनीतिक रूप से मुखर रही हैं। वे राष्ट्रवाद और हिंदुत्व मामलों पर खुलकर अपने विचार रखती आई हैं। कंगना को अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। हालांकि, अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली पहली महिला भी हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications