अगर आधी रात में किए ये 7 काम तो भुगतने होंगे खतरनाक परिणाम
नयी
दिल्ली। अक्सर लोगों को रातों में नींद न आने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नींद न आने पर लोग आदी रात को भी कभी टीवी देखने लगते है तो कभी बालकनी में जाकर स्मोकिंग करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि आधी रात को किया जाने वाला आपका ये काम अपने लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>ऐसा
करने के पीछे भी वजह है। अच्छी नींद की कमी से एक ओर जहां चिड़चिड़ापन होने लगता है वहीं ऊर्जा में भी कमी आ जाती है। कई बार इसके लिए हमारी कुछ अजीबोगरीब हरकतें भी जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं अगर आप भी मध्यरात्रि में कुछ ऐसी हरकतें करते हैं तो अब भी वक्त है संभल जाइए, इससे पहले कि आपसे आपका सबकुछ छीन जाए... id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
सिगरेट पीना
माना जाता है कि निकोटिन से नींद पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। सिगरेट पीने से कई घंटों तक आप जगे ही रह जाते हैं। स्मोकिंग करने से न तो आपका शरीर स्वस्थ रहता है और न ही दिमाग। ऐसे में अच्छा होगा कि आधी रात को स्मोकिंग करने से बचें।

शराब पीना
अगर आप मध्यरात्रि में शराब पीते हैं तो आपकी सुबह बिल्कुल भी अच्छी नहीं होगी। माना जाता है कि जितनी अधिक मात्रा आप लेंगे उतनी ही बुरी आपकी सुबह होगी।

कैफीन का सेवन
कैफीन को किसी भी रूप में रात के समय या आधी रात को लेना सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो माना जाता है कि आप अपनी नींद खराब करते हैं।

आधी रात को मीठे स्नैक्स खाना
रात के वक्त मीठे स्नैक्स न ही खाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में कैलोरी की एक बहुत बड़ी पहुंच जाती है, जिसका दहन नही हो पाता और आप मोटापे के शिकार हो जाते है।

मसालेदार खाना
देर रात को बहुत अधिक स्पाइसी खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसका करने से आपको पेट संबंधी बीमारियां घेर सकती है। वहीं नींद में व्यवधान आ जाता है।

टीवी देखना
देर रात तक टीवी देखना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही गलत है। ऐसा करने से न केवल आपके आंखों पर बल्कि आपके दिमाग पर बी असर पड़ता है।

काम करना
देर रात तक जगना और ऑफिस के काम को घर पर निपटाना या फिर काम के बारे में ही सोचते रहना भी नींद खराब करता है। ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।












Click it and Unblock the Notifications