क्या आप जानते हैं कब और कहां लिया गया था पहला किस?
नयी दिल्ली। प्यार का इजहार अगर करना हो तो लोग किस करते हैं। एक दूसरे के प्रति समर्पण दिखाना हो तो लोग किस करते हैं। प्रेमी अपनी प्रेमिका को विश्वास दिलाने के लिए किस करता है। पिता अपनी बेटी को सुरक्षा की भावना दिखाने के लिए किस करता है। एक मां अपने बच्चों को लाड दिखाने के लिए किस करती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहली बार किसने और कहां किस किया होगा? यानी कहां सबसे पहले किसी की शुरुआत हुई होगी? क्या आपने कभी सोचा है कि पहली बार दुनिया में किसने चुंबन लिया होगा?

चीनी अखबार पीपुल्स डेली ऑनलाइन के मुताबिक दुनिया में पहली बार चीन में किस किया गया था। यानी किस का जन्मदाता चीन है। चीन के हान राजवंश में पहली बार किस लिया गया था। अपने इस दावे के समर्थन में 206 ईसा पूर्व से 220 ईस्वी तक की शिलाओं का हवाला दिया है, जिसमें प्रेमी जोड़ों का आपस में चुंबन लेते हुए चित्रण किया गया है।
चीन की ये परंपरा सातवीं सदी के बाद से दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई थी। अखबार ने भारत के कामसूत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि भारत में छठी शताब्दी तक प्यार जताने की यह विधा खासी लोकप्रिय हो गई थी। लेकिन अब किस आम बात हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications