लखनऊ के बड़े मंगल के भंडारे का प्रसाद, कढ़ी चावल, आईसक्रीम, पूड़ी-सब्जी
लखनऊ। जेठ माह का तीसरा मंगल की धूम लखनऊ में हर जगह देखने को मिली। शहर भर में हर दस कदम पर भंडारा, प्याउ के पंडालों लगे थे जहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
लखनऊ के बड़े मंगल के भंडारे का प्रसाद, कढ़ी चावल, आईसक्रीम, पूड़ी-सब्जी
लखनऊ में जेठ माह के हर मंगलवार को शहरभर में भंडारों का आयोजन किया जाता है। लखनऊ शायद ऐसा एकमात्र शहर हैं जहां जेठ के सभी मंगलवार को सैकड़ों भंडारे के पंडाल लगते हैं।
इस भंडारे की खास बात यह है कि यहां आपको सिर्फ पूड़ी सब्जी ही नहीं बल्कि हर तरह के व्यंजन खाने को मिलता है। तरह-तरह के व्यंजनों से लोगों को दिनभर प्रसाद के रूप में खाना खाने को मिलता है।
बड़े मंगल के व्यंजन
कढ़ी चावल, दाल चावल, राजमा चावल, पूड़ी सब्जी, रायता, कोल्ड ड्रिंक, छोला चावल, शर्बत, आम, तरबूज, आईस क्रीम, बूंदी के लड्डू, रायता सहित कई तरह के पेय पदार्थ पूरे शहर में वितरित किये जाते हैं।
लखनऊ में बड़े मंगल की खास बात यह है कि इस दिन लगने वाले पंडाल में सिर्फ गरीब या काम करने वाले ही नहीं आते बल्कि बड़े-बड़े घरों के लोग भी खाने के लिए इन पंडालों में पर इकट्ठा होते हैं।
Do visit lucknow to taste the delicious food on all bada Mangal
हर घर में पहुंचता है भंडारे का खाना
तकरीबन हर घर के लोगों को पंडाल के खाने का इंतजार रहता है। इस दिन लोग पंडाल में ही खाना पसंद करते हैं। यही नहीं पंडाल में प्रसाद का आयोजन करने वाले लोग अपने घरों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी यही खाना घर भेजते हैं।
रात से शुरु हो जाती है तैयारी
मंगल के भंडारे के लिए रात से ही तैयारियां शुरु हो जाती है। देर रात से ही तैयारी शुरु हो जाती है। लोग रात में पंडाल लगाकर खाना बनाने की तैयारी शुरु कर देते हैं।
इन जगहों पर होता है जबरदस्त भंडारे का आयोजन
कपूरथला, पुरनिया चौराहा अलीगंज, परिवर्तन चौक, हजरतगंज, कैसरबाग, भूतनाथ चौराहा, दंडहिया बाजार। ये लखनऊ शहर में ऐसी जगह हैं जहां आपको कई तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में खाने को मिल सकता है। अगर आप लखनऊ में हैं तो इन जंंग पर अगले मंगलवार को जाना नहीं भूले।
इस साल 24 मई को जेठ माह का पहला बड़ा मंगल था। आज तीसरा बड़ा मंगल लखनऊ में जबरदस्त तरीके से मनाया गया। मंदिरों में लोगो की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications