Cyber Frauds: फर्जी ई-चालान, फर्जी कूरियर, फर्जी क्यूआर कोड, जानें साइबर अपराधियों के नए हथकंडे
साइबर अपराधियों ने फेक ई-चालान के जरिये लोगों को नये तरीके से ठगने का तरीका ढूंढ निकाला है। इसे लेकर सरकार ने एक अलर्ट जारी किया है। सरकार ने फेक ई-चालान के मैसेज से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।
सरकार ने इस बारे में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नये घोटाले की चेतावनी! ई-चालान घोटाला सावधान! अगर आपको ट्रैफिक चालान का लिंक मिलता है तो इस पर क्लिक न करें। भुगतान के लिए मिले लिंक पर क्लिक करते ही जालसाज आपका बैंक खाता हैक कर सकते हैं।

अलर्ट के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की असली ऑफीशियल वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/ है। जबकि साइबर अपराधी नकली वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें। जोकि आपको देखने से फर्जी लगता हो। अगर आपको ऐसे ऑनलाइन ई-चालान मिले तो आप सीधे ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें।
ऐसे ही कई और तरीके हैं जिसके जरिये जालसाज आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं। वे फिशिंग, स्मिशिंग, सिम स्वापिंग और फेक एसएमएस और नये-नये लिंक जनरेट करके साइबर फ्रॉड करते हैं। चलिए साइबर फ्रॉड के कुछ अन्य और नये तरीके बताते हैं। इनकी जानकारी आपको सतर्क रहने में मदद करेगी।
जुर्माना के नाम पर फ्रॉड
किसी कूरियर कंपनी से आपके पास एक ईमेल भेजा जायेगा। इसमें बताया जायेगा कि आपके नाम का एक पार्सल उनके ऑफिस में आया है लेकिन कुछ कारणों से रोक दिया गया है। अगर आप 24 घंटे के भीतर वह समस्या सॉल्व नहीं करेंगे तो आपको उसके एवज में भारी जुर्माना भरना होगा। आपके इस मेल में असली सा दिखने वाला कुछ डॉक्युमेंट भी अटैच होगा। ऐसे करके कई बार ये जालसाल लोग सीधे साधे लोगों को फंसा लेते हैं।
ओटीपी मांगकर लगाते हैं चूना
आपने कुछ भी ऑनलाइन से ऑर्डर नहीं किया और तब भी कोई आदमी आपके पास किसी तरह का पैकेज डिलीवर करने आता है। इस दौरान वह आपको पार्सल देने की कोशिश करता है और ओटीपी की मांग करता है। लेकिन, आपने तो ऑर्डर नहीं किया तब आप कहेंगे कि मैंने ऑर्डर नहीं किया। तब डिलीवरी वाला इस बात पर जोर देने लगेगा कि आप ऑर्डर कैंसिल कीजिए। नहीं तो उस डिलीवरी (पार्सल) का पैसा आपके क्रेडिट कार्ड या बैंक अकाउंट से कट जायेगा। वह आपको बतायेगा कि ये पार्सल कैसे कैंसिल करना है।
इसके बाद वह आपको कहेगा कि कंपनी का नंबर देता हूं उस पर कॉल करके आप कुछ जानकारी देकर पार्सल कैंसिल करा लिजिए। यहां वो फोन वाला शख्स आपसे आपके कार्ड की जानकारी लेगा और कुछ पर्सनल जानकारी मांगेगा। फिर, जब आपके फोन पर ओटीपी आयेगा तो वो ओटीपी मांगेगा और आप जैसे ही ओटीपी देते हैं, वो आपके बैंक को कुछ ही समय में खाली कर देगा।
QR कोड स्कैन करें, फ्री गिफ्ट मिलेगा
आजकल जालसाल आपके पास एक साधारण से मैसेज या ईमेल करेंगे। जिसमें लिखा होगा कि आप इस क्यूआर कोड पर स्कैन करें और फ्री गिफ्ट या पैसे पायें। गिफ्ट के लालच में बहुत से लोग उसे स्कैन कर देते हैं। जैसे ही आप स्कैन करते हैं आप किसी संदिग्ध वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इस वेबसाइट पर पहुंचते ही साइबर क्रिमिनल आपकी सारी जानकारी वहां से चुरा लेते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही वो आपके बैंक अकाउंट को पूरा खाली कर देते हैं।
ज्यादा पैसे कमाने की लालच में लग जाता है चूना
कभी-कभी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में भी लोगों को चूना लग जाता है। कुछ ऐप ये कहते हैं कि अगर आप 800 रुपये खर्च करेंगे तो शाम तक आपको 1000 रुपये मिलेंगे। एक-दो दिन आप लगाते हैं तो आपको सच में ज्यादा मुनाफा मिलता है। इसके बाद आपको ज्यादा पेंमेट करने को कहा जाता है। थोड़ा ज्यादा जब करेंगे तब भी आपको फायदा दिया जाता है। जब आपको उस ऐप पर भरोसा हो जाता है तब आपसे एक बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट करने को कहा जाता है। जैसे ही आप बड़ा अमाउंट उसमें इन्वेस्ट करते हैं आपको कोई पैसा रिटर्न नहीं होता है। उसके बाद आपका पैसा पूरा डूब जाता है।
सोशल मीडिया पर जॉब के नाम लूटा जाता है पैसा
ऐसे ही आपके मोबाइल पर जॉब ऑफर वाले कई तरह के मैसेज आते है। जिनमें कहा जाता है कि आपको केवल सोशल मीडिया पर सिर्फ पोस्ट, रील और विडियो को लाइक और शेयर करना है, आपको पैसे मिलेंगे। शुरू में कुछ समय आपको पैसे भी मिलते हैं। वहीं धीरे-धीरे जब आपका भरोसा उस पर बन जाता है तब वो कुछ वीडियो ऐसे बताते हैं, जिनको लाइक और शेयर करने पर ज्यादा पैसे देने का लालच देते हैं। जिसके लिए वो कुछ स्कीम बताते हैं। फिर वे कहते हैं कि आपको गोल्ड, सिल्वर मेंबरशिप लेना होगा तभी आप उस वीडियो को एक्सेस कर सकते हैं, शेयर और लाइक करने के लिए। इन सबके लिए आपको पेमेंट करना होगा या किसी क्रिप्टोकरंसी प्लैटफॉर्म या डिजिटल मार्केटिंग स्कीम में इंवेस्ट करना होगा। ऐसे करके वो आपसे भारी रकम ले लेते हैं। इस दौरान वो आपसे पूरी पर्सनल जानकारी भी ले लेते हैं। और आपकी बैंक से जमा पूंजी निकाल लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications