European Football: क्यों है यूरोप में फुटबॉल के लिए दीवानगी, जानें विभिन्न क्लब और टूर्नामेंट्स के बारे में

फुटबॉल की शुरुआत यूरोप में हुई थी और आज इस खेल के फैंस दुनियाभर में हैं। अकेले यूरोप में ही इसकी दीवानगी हद से ज्यादा है।

craze for football in Europe know about different clubs and tournaments

European Football: आज जो फुटबॉल दुनियाभर में खेला जा रहा है, उसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुई। साल 1863 में, इंग्लैंड में फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) की स्थापना की गयी थी। एफए का उद्देश्य खेल के नियमों को व्यवस्थित करना था। इन नियमों में खिलाड़ियों की संख्या और खेल के विभिन्न पहलुओं को बताया गया। इसी दौरान इंग्लैंड से निकलकर यह फुटबॉल का खेल दूसरे देशों में भी लोकप्रियता हासिल करने लगा। देखते ही देखते, आज यह दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल बन गया है।

क्या है यूएफा?

यूएफा (UEFA) या यूईएफए का मतलब यूनियन ऑफ यूरोपीयन फुटबॉल एसोसिएशन है। जैसे भारत में आईपीएल आयोजित करने की जिम्मेदारी बीसीसीआई की है वैसे ही यूरोप में अधिकतर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने की जिम्मेदारी यूएफा के पास है। हालांकि यूएफा में चार एशियाई देश तुर्किये, इजराइल, कजाकिस्तान और रूस भी शामिल हैं।

यूएफा की स्थापना 1954 में हुई थी और इसका मुख्यालय न्योन, स्विट्जरलैंड में है। यह यूएफा चैंपियंस लीग, यूएफा यूरोपा लीग और यूएफा यूरोपीय चैम्पियनशिप कई सहित यूरोपीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। यूएफा अन्तरराष्ट्रीय मंच पर भी यूरोपीय फुटबॉल का प्रतिनिधित्व करता है।

यूएफा के कौन-कौन से मुख्य टूर्नामेंट्स

यूएफा चैंपियंस लीग - यूएफा चैंपियंस लीग एक सालाना क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है जो यूएफा द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें यूरोप के सबसे अनुभवी और मजबूत फुटबॉल क्लब हिस्सा लेते हैं। इस लीग की मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड है, जिसने 14 बार यूएफा चैंपियंस लीग जीती है। यूएफा चैंपियंस लीग की शुरूआत 1955 में हुई थी लेकिन उस समय इसका नाम यूरोपियन कप था। साल 1992 में इसका नाम बदला गया।

यूएफा यूरोपा लीग - इस टूर्नामेंट में वे टीमें शामिल होती हैं, जो घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं लेकिन चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती। इस लीग को भी चैंपियंस लीग की तरह ही खेला जाता है और सभी मैच नॉकआउट होते है। यूएफा यूरोपा लीग की शुरूआत 1971 में हुई थी। इस लीग का सबसे सफल क्लब सेविला है। इसने यह लीग छह बार जीती है। फिलहाल इस लीग का चैंपियन इंट्राचैट फ्रैंकफर्ट है। जिसने 2021-22 सीजन में अपना दूसरा खिताब जीता।

यूएफा सुपर कप - यूएफा सुपर कप एक सालाना फुटबॉल कप है, जो यूएफा चैंपियंस लीग और यूएफा यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेला जाता है। साल 1995 में इसका नाम बदलकर सुपर कप रखा गया था। उससे पहले इसे सुपर कंपीटीशन और यूरोपीय सुपर कप के नाम से भी जाना जाता था। इस कप की शुरुआत 1972 में हुई थी। इस कप का वर्तमान चैंपियन रियल मैड्रिड है।

यूएफा यूरोपीय चैंपियनशिप - यह यूरोपीय राष्ट्रीय टीमों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट है। इस चैंपियनशिप में यूरोप के देशों की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। इस चैम्पियनशिप को यूरो के नाम से भी जाना जाता है। इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीमें जर्मनी और स्पेन हैं। इस चैंपियनशिप की शुरुआत 1958 में हुई थी और इसका वर्तमान विजेता इटली है।

यूएफा नेशंस लीग - 2018 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट हर दो सालों बाद आयोजित किया जाता है। इस लीग में यूएफा की सभी 55 राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। यूएफा नेशंस लीग के पिछले सीजन का विजेता फ्रांस था।

यूएफा यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग - यूएफा यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग यूएफा द्वारा 2021-2022 सीजन से शुरू की गयी एक नयी क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता में सबसे पहला सीजन रोमा क्लब ने जीता था। यूएफा यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में पूरे यूरोप से 184 फुटबॉल क्लब हिस्सा लेते हैं।

यूएफा में विभिन्न टीमों का प्रदर्शन

रियल मैड्रिड सीएफ - रियल मैड्रिड सीएफ की शुरुआत 6 मार्च 1902 को हुई थी। यह 14 बार यूएफा चैंपियंस लीग जीत चुका है। इस क्लब के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अल्फ्रेडो डि स्टेफानो जैसे प्रमुख फुटबॉल खिलाड़ी खेल चुके हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साल 2009 में रियल मैड्रिड को जॉइन किया था।

एसी मिलान - एसी मिलान फुटबॉल क्लब 13 दिसंबर 1899 से है। साल 2007 में अपनी सबसे हाल की जीत के साथ यह क्लब सात बार यूएफा चैंपियंस लीग विजेता है। एसी मिलान ने पांच बार यूएफा सुपर कप भी जीता है। एसी मिलान के उल्लेखनीय खिलाड़ियों में फ्रेंको बरेसी, पाओलो मालदिनी, काका का नाम शामिल है।

एफसी बार्सिलोना - एफसी बार्सिलोना क्लब 29 नवंबर 1899 से खेल रहा है। यह पांच बार यूएफा चैंपियंस लीग जीत चुका है और सबसे मुख्य खिलाडियों में लियोनेल मेसी का नाम सामने आता है। इसके अलावा एंड्रेस इनिएस्ता और जावी हर्नांडेज भी इसके साथ जुड़े रहे हैं।

बायर्न म्यूनिख - बायर्न म्यूनिख ने छह बार यूएफा चैंपियंस लीग जीती है। क्लब की स्थापना 1900 में फ्रांज जॉन के नेतृत्व में 11 फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा की गई थी। बायर्न म्यूनिख के सबसे उल्लेखनीय पूर्व खिलाड़ियों में फ्रांज बेकेनबॉयर, गर्ड मुलर आदि शामिल हैं।

लिवरपूल एफसी - लिवरपूल एफसी 3 जून 1892 को अस्तित्व में आया। लिवरपूल यूएफा ने छह बार यूएफा चैंपियंस लीग जीती है। इस क्लब के साथ स्टीवन गेरार्ड, केनी डगलिश, इयान रश, जॉन बार्न्स और जेमी कैरघेर शामिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+