15 अगस्त को भारत के अलावा किन देशों का स्वतंत्रता दिवस?
बेंगलुरु। भारत में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। क्यों न हो इस दिन 190 साल की जंग जो समाप्त हुई थी। वो जंग जो देश के महापुरुषों और वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत के अलावा भी कुछ देश हैं, जिनको 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता मिली थी?
हम उन देशों की बात जरूर करेंगे, लेकिन उससे पहले कुछ तथ्य आपको बताना चाहेंगे।
- भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद जब देश का बंटावारा हुआ तो भारत में करीब 5 लाख और पाकिस्तान में 2 लाख लोग मारे गये।
- स्वतंत्रता के वक्त बरमा, भारत का हिस्सा था। 1947 के बाद भी वहां अंग्रेजों का शासन चला। बाद में 4 जनवरी 1948 को उसे आजादी मिली।
- साइलोन (अब श्रीलंका) पर भी ब्रिटिश इंडिया का कब्जा था। 4 फरवरी 1948 को उसे भी अंग्रेजों ने आजाद कर दिया।
- स्वतंत्रता के वक्त नेपाल, भूटान और मालदीव्स पर कोई खास असर नहीं पड़ा था।
- लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने 3 जून 1947 के प्लान में ही भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 लिख दी थी।
चलिये अब चलते हैं उन देशों में, जिन्हें 15 अगस्त को मिली आजादी

भारत
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।

कॉन्गो
15 अगस्त 1960 को कॉन्गो को फ्रांस ने आजाद किया।

बहरीन
15 अगस्त 1971 को बहरीन को यूनाइटेड किंगडम ने आजाद किया।

साउथ कोरिया
15 अगस्त 1945 को सुबह को जापान ने साउथ कोरिया को आजाद किया।

नॉर्थ कोरिया
15 अगस्त 1945 की शाम को जापान ने साउथ कोरिया को आजाद किया।












Click it and Unblock the Notifications