'लड़का वो ही रोमांटिक होता है जिसके मम्मी-पापा लविंग होते हैं'
नई दिल्ली। आपको सुनकर हैरानी हुई ना..लेकिन यह बात निकलकर सामने आयी है एक नये सर्वे में, जिसमें साफ कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति के रोमांटिक होने के पीछे बचपन वो प्यार है जो कि उसने अपने मां-बाप के बीच में देखा होता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में हुए इस शोध में कुछ चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आयी हैं. जो कि निम्नलिखित हैं..
- शोध में कहा गया है कि बच्चे अपना पहला प्यार अपनी मां से सीखते हैं, इसलिए जो बच्चा बचपन में जितना अपनी मम्मी के निकट होता है उतना ही करीब वो युवावस्था में अपने प्रेमिका या पत्नी के होता है।
- जो बच्चे बचपन में अपने मम्मी-पापा को सुलझे हुए खुश देखते हैं आगे चलकर वो अच्छे और केयरिंग पार्टनर साबित होते हैं।
- लेकिन इस शोध में यह भी कहा गया है कि बच्चे का अपनी मां के प्रति लगाव होने का मतलब यह नहीं कि वो अपनी मां पर निर्भर हो जाये।
- अगर ऐसा होता है तो वो बच्चा मानसिक रूप से कभी भी सेक्योर नहीं हो पाता है जिसकी वजह से जब वो मैच्योर होता है तो भी असुरक्षा की भावना से घिरा रहता है।
- युवावस्था में सामान्य तौर पर वो ही पति-पत्नी ज्यादा झगड़ते हैं जो कि बचपन में अपने मां-बाप को ज्यादा लड़ते हुए देखते हैं।
- यह शोध करीब 1000 लोगों पर किया गया था।
- इसलिए शोध में कहा गया है कि अगर आप बच्चे को अच्छा इंसान और अच्चा पार्टनर बनाना चाहते हैं तो बच्चों के सामने झगड़ा ना करें और अपने पार्टनर को इज्जत दें।













Click it and Unblock the Notifications