Bangladesh: बांग्लादेश में क्यों चल रहा है ‘बॉयकॉट इंडिया’ अभियान, क्या होगा इसका प्रभाव?
Bangladesh: 'पहले अपनी पत्नियों की साड़ी जलाओ', यह बात बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'बॉयकॉट इंडिया' कैंपेन के विरोध में कही। आपको बता दें कि बांग्लादेश में विपक्षी दल 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी)' द्वारा भारत विरोधी अभियान चलाया गया है। आखिर बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते भारत विरोधी अभियान चलाया जा रहा है?
क्यों चल रहा भारत विरोधी अभियान
बांग्लादेश की सरकार जहां भारत से दोस्ताना व्यवहार रखती है, वहीं विपक्षी दल 'बीएनपी', मालदीव की तरह भारत विरोधी अभियान चलाकर बांग्लादेश में भारत के प्रभाव को खत्म करना चाहता है। विपक्ष का आरोप है कि भारत के हस्तक्षेप से पिछले 15 सालों से शेख हसीना लगातार जीतती आ रही है।

7 जनवरी 2024 को हुए आम चुनावों में शेख हसीना की पार्टी के 300 में से 223 सीटें जीतने पर विपक्षी दलों का फ्रस्ट्रेशन चरम पर पहुंच गया है। वहीं भारत के बढ़ते प्रभाव से परेशान चीन भी इसमें 'आग में घी' डालने का काम कर रहा है।
बांग्लादेश में पिछले एक दशक के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। यहां तक कि क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत की हार पर ढ़ाका सहित अनेकों स्थानों पर भारत विरोधी नारेबाजी व जश्न मनाया गया था। वहीं इस अभियान के तहत बांग्लादेश में भारतीय सामानों का बहिष्कार तथा हिन्दू विरोधी माहौल बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, जब विपक्ष के एक नेता ने कश्मीरी शॉल को जला दिया, तब प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता पहले अपनी पत्नियों की भारतीय साड़ियां जलाएं, तभी उनकी इस अभियान के लिए प्रतिबद्धता सिद्ध होगी। इसके अलावा बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने भी कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य बांग्लादेश के बाज़ार को अस्थिर करना तथा वस्तुओं की क़ीमतों को बढ़ाना है।
बांग्लादेश-भारत का आयात निर्यात
बांग्लादेश भारत से मुख्यतः कच्चा कपास, मशीनरी और उपकरण (जैसे- विद्युत मशीनरी, बॉयलर, मशीनरी पार्ट्स आदि), लोहा व इस्पात उत्पाद, दवाईयां, फार्मास्युटिकल उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद (डीजल, गैसोलीन, एलपीजी आदि), फल व सब्जियां, वाहन (ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल व ऑटो पार्ट्स), रसायन (उर्वरक, कार्बनिक व अकार्बनिक रसायन आदि) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल सामान आदि आयात करता है।
वहीं भारत बांग्लादेश से प्रमुख रूप से तैयार कपड़ा व परिधान, चमड़ा व चमड़े के सामान, जूट व जूट के सामान, चीनी मिट्टी की वस्तुएं, फल, सब्जियां, मछली व समुद्री भोजन आदि आयात करता है। भारत, चीन के बाद बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है।
बांग्लादेश-भारत के बीच व्यापार
बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक 'बांग्लादेश बैंक (बीबी)' व एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो (ईपीबी) के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2012-13 में बांग्लादेश व भारत का द्विपक्षीय व्यापार 5.3 अरब डालर था, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में बढ़कर 15.93 अरब डालर पहुंच गया। यानि इन 9-10 वर्षों के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार तीन गुणा से भी ज्यादा हो गया।
वहीं दोनों देशों के आयात को देखें तो वर्ष 2022 में भारत का बांग्लादेश से कुल आयात 2 अरब डालर का था, जिसमें सबसे ज्यादा आयात तैयार कपड़े का था, जो 19.5 करोड़ डालर का था। वहीं इसी अवधि के दौरान बांग्लादेश का भारत से कुल आयात 13.8 अरब डालर का रहा, जो उसके कुल आयात (59.28 अरब डालर) का लगभग 23.28 प्रतिशत था। जिसमें भारत से सबसे ज्यादा आयात रिफाइंड पेट्रोलियम (1.37 अरब डालर) का हुआ।
इस प्रकार ज्ञात होता है कि बांग्लादेश आपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत पर ज्यादा निर्भर है, क्योंकि बांग्लादेश का भारत से आयात, भारत को निर्यात का लगभग 7 गुणा है।
क्या प्रभाव पडे़गा दोनों देशों पर
विश्लेषकों ने मानना है कि भारत व भारतीय वस्तुओं के बहिष्कार से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर बड़ा असर पड़ेगा, खासकर बांग्लादेश पर। क्योंकि बांग्लादेश अपनी आवश्यक वस्तुओं के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर है। यहां तक कि बांग्लादेश के संपूर्ण आयात का लगभग 20 प्रतिशत से भी ज्यादा भारत से होता है। इसलिए इस अभियान से अगर भारत के संबंध व व्यापार प्रभावित होते हैं तो उसका असर भारत पर तो बहुत ही कम होगा, लेकिन बांग्लादेश पर इसका बहुत अधिक असर पड़ेगा।
-
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना लाना हुआ सस्ता! भारत के मुकाबले ₹8,000 की बचत, देखें आज के ताज़ा रेट्स -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर?












Click it and Unblock the Notifications