मनोज तिवारी संग भाजपाईयों ने रामनगर में 'गाया' भी और 'बजाया' भी!

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह करीबन साढ़े दस बजे पहुंचे भोजपुरी अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी को देखते ही लोगों का हुजूम जुटने लगा। जहां सांसद मनोज को लेने पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं अभिनेता राज बब्बर, सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित का भी आगमन था लेकिन मनोज तिवारी की पहले एंट्री से सब राज बब्बर को भूल कर मनोज के साथ सेल्फियां खींचने में मशगूल हो गए।

राज बब्बर बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, क्यों?

BJP will Form Next Government in Uttar Pradesh: Manoj Tiwari

हालांकि कुछ देर बाद काफिला शहीद पथ होते हुए चिनहट तिराहे पहुंचा और भयंकर जाम की वजह से फंस गया। सुरक्षा में तैनात लोगों के द्वारा जगह बनवाते हुए गहमरकुंज होते हुए काफिला बाया देवां के रास्ते सआदतगंज श्रीगांधी पंचायत इंटर कॉलेज पहुंचा। वन इंडिया में बतौर स्वतंत्र पत्रकार हिमांशु तिवारी आत्मीय पूरे कार्यक्रम में मनोज तिवारी के साथ मौजूद रहे। पेश है ये रिपोर्ट-

-
-
-
-
-
-
-
-
-
मनोज तिवारी संग भाजपाईयों ने 'गाया' भी और 'बजाया' भी!

मनोज तिवारी संग भाजपाईयों ने 'गाया' भी और 'बजाया' भी!

-
-

रास्ते भर चला सेल्फियों का दौर

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार जिस रास्ते से भी गुजरते उसी रास्ते पर लोग झुंड बनाकर उनके स्वागत के साथ सेल्फियां खींचते हुए नजर आए। नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत ने भी उनका स्वागत किया और अपने गैस एजेंसी के प्रांगण मेें मनोज के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

प्रतिमा का किया अनावरण

लोगों से भेंट करते हुए सांसद मनोज तिवारी का काफिला सआदतगंज स्थित श्रीगांधी पंचायत इंटर कॉलेज पहुंचा। जहां पर उन्होंने स्वर्गीय बृज किशोर अवस्थी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इन पलों में वे भावुक हो गए। पास में मौजूद स्व0 अवस्थी जी की पत्नी के पैर छूकर उन्होंने आशिर्वाद लिया।

जब मंच पर पहुंचे अभिनेता मनोज तिवारी

जैसे ही मनोज रामलीला मैदान पर सजाए गए मंच पर पहुंचे तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

संतकबीर नगर के सांसद भी कार्यक्रम में पहुंचे

कार्यक्रम में संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी भी पहुंचे लेकिन किसी काम की वजह से वे मनोज तिवारी के आने के पहले ही चले गए।

प्रवक्ता द्विवेदी ने सपा में किसी को कहा कंडक्टर तो किसी को कहा क्लिंजर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक रहे प्रवक्ता रामबाबू ने समाजवादी पार्टी सरकार की तीखी आलोचना की। सीएम अखिलेश के बीते दिनों आए लर्निंग सीएम वाले बयान पर खिंचाई करते हुए कहा कि ऐ लर्निंग सीएम प्रदेश में जगह जगह पर तूने हजारों एक्सीडेंट किए हैं। बाकी रही बात मंत्रियों की तो वो कंडेक्टर और क्लिंजर की भूमिका में है।

2017 में जड़ से उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील

ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप समेत सपा के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें द्विवेदी ने कंडक्टर कह डाला। समाजवादी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए उसे वर्ष 2017 में जड़ से उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील की। जिसके बाद द्विवेदी ने रामनगर में हो रहे बालू के अवैध खनन आदि पर प्रदेश सरकार की नीतियों पर कई सवाल उठाए ।

खनन बड़ी चीज है, कभी गर बन जाना तो तुम न शामिल होना

मनोज ने खनन पर वक्तव्य रखते हुए कहा कि जब मैं सांसद नहीं था तो मुझे भी पता नहीं चलता था कि खनन वास्तव में किस स्तर का होता है लेकिन सांसद बना तो पता चला कि भ्रष्टाचार का एक मूल कारण भी है यह खनन। सांसद तिवारी ने रामबाबू के द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर तारीफ करते हुए कहा कि मुझे खुशी हुई कि तुमने इस दिशा में सोचा लेकिन जब कभी बन जाना तो तुम इसमें शामिल न हो जाना बल्कि इस काला बाजारी को जड़ से समाप्त करने की ओर ध्यान देना।

मेरा दुर्भाग्य है कि मैं दिल्ली का सांसद हूं

मेरा दुर्भाग्य है कि मैं दिल्ली का सांसद हूं और यूपी मेरा गृहराज्य। दोनों अगल बगल हैं। खनन को लेकर ढ़ेर सारी शिकायतें आती हैं, मैं एसएसपी को बोलता हूं तो पता चलता है कि यह यूपी की ओर से हो रहा है।

मैं किसी को टिकट देने नहीं आया

सांसद तिवारी ने कहा कि मैं यहां किसी को टिकट देने नहीं आया, न ही चुनाव का प्रचार करने आया हूं। मैं तो बस आप सभी से मिलने आया हूं। हां आपसे उम्मीद करता हूं कि आप भारतीय जनता पार्टी का साथ देंगे ताकि यूपी का सम्पूर्ण विकास हो सके।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है ''भाजपा''

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन एवं धन्यवाद करते हुए अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि एक दिन माननीय मोदी जी ने मुझे बुलाया और कहा कि गाना गाओगे कि नहीं....यह सुनकर मैं तो चिंता में पड़ गया....मैंने बोला कि हां गाऊंगा....तो उन्होंने मेरी पीठ पर हाथ रखते हुए कहा कि अपनी कला का राष्ट्र निर्माण के लिए सदुपयोग करो।

मैंने ईटीवी के साथ मिलकर ईटीवी फोल्क शुरू किया

हालांकि मैं हमेशा से अपनी कला का सदुपयोग ही करता रहा हूं। 2003 में मैंने ईटीवी के साथ मिलकर ईटीवी फोल्क शुरू किया। फिर तरह-तरह से कुछ न कुछ बेहतर करने का कार्यय करता रहा हूं। इन सबके इतर मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसके 12 करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं।

लोगों से की अपील

मनोज तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग केंद्र सरकार द्ववारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी तो लीजिए। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं संचालित कर रही है, अल्पसंख्यक भाईयों के लिए भी मौजूदा केंद्र सरकार ने जितनी योजनाएं संचालित की हैं शायद उतनी किसी और सरकार ने की हों...हां आप सभी लोग यूपी को एकबार भाजपामय कर दीजिए ताकि वास्तव में विकास की रफ्तार आपको पता चल सके।

'चदरिया झीनी रे झीनी' गानों पर झूमें लोग

सांसद मनोज ने भाषण ही नहीं दिया बल्कि अपने गानों से झूमने पर भी मजबूर कर दिया। मेरी एक बूढ़ी मां है, चदरिया झीनी रे झीनी, करंट लागे ले आदि गानों पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए। जिसके बाद श्री तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत के घर पर जाकर उनके परिवार के लोगों से भेंट की, फिर वे भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू के घर भी गए। जहां से ईटीवी दफ्तर जाने के बाद वे सीधा एयरपोर्ट पहुंचे। और दिल्ली रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+