किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं डिंपल-अखिलेश यादव की लवस्टोरी
लखनऊ। आज यूपी के सीएम अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन है। अभूतपूर्व सुंदरता की मालकिन लेकिन बेहद ही सौम्य और शांत डिंपल यादव और उनके पति अखिलेश यादव की प्रेम-कहानी किसी भी हिंदी फिल्म से कम नहीं।
डिंपल ठहरी एक आर्मी ऑफिसर की लविंग बेटी तो वहीं अखिलेश मियां देश की राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव के पुत्र। एक का परिवार सियासी दांवपेंच से कोसो दूर तो वहीं एक के परिवार में सियासत के दो-चार के अलावा कुछ नहीं।
लेकिन कहते हैं ना जोड़ियां तो आसमानों में बनती हैं..और इसी कारण डिंपल और अखिलेश भी मिले, दोस्त बने, दोस्ती प्यार में बदली और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के हमसाये और हमसफर बन गये।
इस रोचक और खूबसूरत प्रेमकहानी के बारे में और बातें करेंगे नीचे की स्लाइडों के जरिये...

उत्तराखंड से
डिंपल यादव उत्तराखंड की रहने वाली हैं और इनका परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है। यह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

कॉमन फ्रेंड ने करायी दोस्ती
डिंपल यादव ने लखनऊ विवि से पढाई की तो लखनऊ के ही एक फंक्शन में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई।

एक मुलाकात...
उस समय अखिलेश सियासी दांवों से दूर आस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके लौटे थे।

दोस्ती-प्यार और शादी
दोनों को एक-दूसरे की बातें अच्छी लगीं, फिर दोस्ती हुई और बाद में दोस्ती प्यार और शादी में तब्दील हो गई।

पापा को मनाया
ऐसा कहा जाता है कि पहले दोनों की शादी के लिए मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा।

प्यार की बगिया में तीन फूल
डिंपल और अखिलेश के प्यार की बगिया में उनके तीन फूल अदिति, अर्जुन और टीना है, जिसमें अर्जुन और टीना जुड़वा हैं।

पेंटिंग और घुड़सवारी
डिंपल यादव पेंटिंग और घुड़सवारी का शौक रखती हैं।
-
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications