जानिए बर्ड फ्लू के बारे में: लक्षण और बचाव के तरीके
बर्ड फ्लू इतना खतरनाक है कि कब महामारी का रूप ले ले कोई कह नहीं सकता। तो आईए आज आपको बर्ड फ्लू के बारे में हर एक चीज विस्तार से बताते हैं।
नई दिल्ली। डेंगू और चिकगुनिया से जूझ रही दिल्ली पर अब अब बर्ड फ्लू का साया मंडरा रहा है। चिडियाघर और डियर पार्क को सावधानी के चलते बंद कर दिया गया है। तीन दिनों में कुल 20 पक्षियों की मौत हो गई है। इस खबर ने दिल्ली सरकार की नींद उड़ा दी है।

फिलहाल सरकार ने लोगों से चिकन ना खाने और पक्षियों से दूर रहने की अपील की है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि कब महामारी का रूप ले ले कोई कह नहीं सकता। तो आईए आज आपको बर्ड फ्लू के बारे में हर एक चीज विस्तार से बताते हैं।
क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस बर्ड फ्लू के नाम से पॉपुलर है। इस खतरनाक वायरस का संक्रमण इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस और बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द रहना
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी-उल्टी सा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस ना आना, निमोनिया होने लगता है।
- आंख में कंजंक्टिवाइटिस
कैसे पहुंचता है इंसानों तक यह वायरस
ये बीमारी संक्रमित मुर्गियों या अन्य पक्षियों के बेहद निकट रहने से ही फैलती है। यानि मुर्गी की अलग-अलग प्रजातियों से डायरेक्ट या इन्डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में रहने से इंसानों में बर्ड फ्लू वायरस फैलता है फिर चाहे मुर्गी जिंदा हो या मरी हुई हो। इंसानों में ये वायरस उनकी आंखों, मुंह और नाक के जरिए फैलता है। इसके अलावा इंफेक्टिड बर्ड्स की सफाई या उन्हें नोंचने से भी इंफेक्शन फैलता है।
क्या बरतें सावधानियां
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें
- अगर आपके आस-पास किसी पक्षी की मौत हो जाती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज ना खाएं
- जहां से नॉनवेज खरीदें वहां सफाई का पूरा ध्यान रखें
- कोशिश करें कि मास्क पहनकर बाहर निकलें
क्या है बर्ड फ्लू का इलाज
बर्ड फ्लू का इलाज एंटीवायरल ड्रग ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) (oseltamivir (Tamiflu) ) और ज़ानामिविर (रेलेएंजा) (zanamivir (Relenza)) से किया जाता है। इस वायरस को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करना चाहिए। हेल्दी डायट लेनी चाहिए जिसमें अधिक से अधिक लिक्विड हो। बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications