ब्यूटी रूटीन में इन 5 तरीके से करें केले का इस्तेमाल, निखर आएगी स्किन

नई दिल्ली, 27 मई। केले का सेवन आप जरूर करती होंगे। अगर नहीं करती तो करना चाहिए। फाइबर से भरपूर यह फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। पाचन को आसान बनाने के साथ ही यह पोटेशियम का बड़ा आहार स्रोत है। केले को सिर्फ डाइट में ही नहीं बल्कि ब्यूटी रूटीन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हम ऐसे ही पांच तरीके बता रहे है जिनसे आप अपनी त्वचा और बालों को संवार सकती हैं।

नेचुरल मॉस्चराइजर

नेचुरल मॉस्चराइजर

केला पोटेशियम से भरपूर होता है और यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ही शानदार मॉस्चराइजर का काम कर सकता है। आधे केले को अच्छे से मसल लें और इसे फेसमास्क की तरह चेहरे पर लगा लें। कुछ मिनटों तक इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

मुंहासों को करे दूर
केले के छिलके एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं और आपकी त्वचा के लिए चमत्कार कर सकते हैं। मुंहासों के इलाज के लिए यह बहुत काम का है। आप छिलके के सफेद हिस्से को मुंहासे की जगह पर मल सकती हैं। इसे तब तक रगड़ें जब तक कि छिलका भूरा न हो जाए। छिलके विटामिन से भरपूर होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और मुंहासों से लड़ते हैं।

बॉडी स्क्रब

बॉडी स्क्रब

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप केला और ब्राउन शुगर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। मात्रा अनुसार कुछ केले मैश करें और इसमें ब्राउन शुगर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी बॉडी पर लगाकर रगड़ें। इससे आपके शरीर पर डेड स्किन सेल्स साफ होंगे और त्वचा में निखार आएगा।

सूजी आंखें
सूजी हुई आंखों के इलाज के लिए केले को मसल कर पेस्ट की तरह कर लें। इसे सूजन वाली जगह पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा के नीचे से अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करेगा। आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

रूखे बालों के लिए हेयर मास्क

रूखे बालों के लिए हेयर मास्क

अगर आफके बाल रूखे हैं तो आप केले को हेयर मास्क ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। एक या दो केले अच्छे से मसल लीजिए और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मास्क को बालों में लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को अच्छे से धोएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+