ATM Loot: एटीएम लूटने में बिहार सबसे आगे, जानिए एटीएम लूट के चौंका देने वाले मामले
हर दिन कहीं न कहीं एटीएम लूट की खबरें सामने आती रहती हैं और शायद अब यह आम बात हो चुकी है। आपको बताते हैं भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा एटीएम लूट होती है और इन एटीएम लूट से बैंकों को कितना नुकसान होता है?

ATM Loot: अभी कुछ दिनों पहले ही एक खबर आई कि बिहार के छपरा में 'एटीएम बाबा' के नाम से मशहूर एक शख्स बेरोजगार युवकों को तीन महीनों का क्रैश कोर्स करा रहा था। गौरतलब है कि क्रैश कोर्स महज 15 मिनटों में एटीएम तोड़ने का था। इसमें एटीएम की कांच की दीवारों और कैमरों पर अपनी पहचान छिपाने सहित एटीएम के कैश बॉक्स को काटने और 15 मिनट के भीतर भागने के तरीके के बारे में सिखाया जाता था।
किस राज्य में सबसे ज्यादा एटीएम लूट
स्टेटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार भारत में साल 2021 में 1,899 एटीएम लूट के मामले दर्ज किए गए थे। जिस राज्य में सबसे ज्यादा एटीएम लूट की गयी वह राज्य बिहार है। इसी साल बिहार में कुल 775 एटीएम लूटे गये जोकि देश में कुल एटीएम लूट का लगभग 41 प्रतिशत थे। बिहार के बाद तेलंगाना का नंबर है। साल 2021 में तेलंगाना में 443 एटीएम लूट के मामले दर्ज किए गये थे।
गौरतलब है कि देश के टॉप एटीएम लूट वाले राज्यों में ओडिशा भी शामिल है। साल 2021 में ओडिशा में 217 एटीएम लूट लिए गये। जबकि जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में सबसे कम एटीएम लूटे गये वे जम्मू-कश्मीर और पंजाब हैं। दोनों जगहों पर साल 2021 में केवल 1-1 लूट दर्ज की गयी।
देशभर में एटीएम लूट की कुल राशि
फिलहाल ऐसा कोई ताजा आंकड़ा या रिपोर्ट मौजूद नहीं है जो दर्शाती हो कि पिछले वर्ष में सभी एटीएम लूट की कुल राशि कितनी थी? हालांकि वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 का एक आंकड़ा मौजूद है। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 में देश में एटीएम में चोरी, डकैती और उससे संबंधित 303 मामले दर्ज किए गए थे और उनमें लूट की कुल राशि ₹11.2 करोड़ थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 में देश में एटीएम में चोरी, डकैती और उससे संबंधित 515 मामलें दर्ज किए गये और उनकी कुल राशि ₹25.5 करोड़ थी। अब जबकि एटीएम लूट की संख्या लगभग चार गुणा बढ़ चुकी है तो लूट की राशि भी बढ़ी होगी।
आरबीआई की क्या प्रतिक्रिया
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारत के सभी बैंकों को अपने एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। एटीएम में सेंधमारी, डकैती और चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। आरबीआई ने यह भी अनिवार्य किया है कि इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों को अपने एटीएम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को अपग्रेड करना या बदलना होगा। अप्रैल 2019 में, आरबीआई ने बैंकों को एक सर्कुलर भी जारी किया, जिसमें एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपायों की सिफारिश की गई थी। भारत सरकार ने बैंकों और एटीएम के लिए सुरक्षा योजना तैयार करने के लिए आरबीआई को आदेश जारी किया है।
एटीएम लूट के कुछ चौंका देने वाले किस्से
● फरवरी 2023 में अज्ञात हैकरों ने दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित एक एटीएम में मालवेयर इंस्टॉल कर दिया और एटीएम से ₹5.6 लाख लूट लिए। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। हालांकि, अब तक इस मामले में कुछ ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
● मई 2022 में बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक मामला दर्ज किया गया जिसमें चोरों ने केनरा बैंक के एक एटीएम से पैसे चुराने की कोशिश में ₹19 लाख से अधिक के नोट जला दिए। चोरों ने एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया लेकिन गैस कटर की वजह से मशीन के अंदर के नोट भी जल गए।
● अप्रैल 2022 में महाराष्ट्र के सांगली के मिराज इलाके में चोरों ने बुलडोजर का इस्तेमाल करके एटीएम मशीन को निकाल लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हुआ था। यह घटना एक्सिस बैंक के एटीएम में हुई और एटीएम मशीन में ₹27 लाख नकद थे। एटीएम मशीन को निकालने में इस्तेमाल किया गया बुलडोजर भी चोरी का था।
● जनवरी 2022 में एक ऐसी एटीएम लूट की गई जिसकी साजिश यूट्यूब वीडियो को देखकर रची गई थी और लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से मंगवाए गए थे। डकैतों ने महाराष्ट्र के पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक एटीएम कियोस्क को तोड़कर 23 लाख रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए।
● दिसंबर 2021 में एटीएम से पैसे चुराने के लिए डकैतों ने एटीएम बूथ पर कम तीव्रता वाले विस्फोटक से धमाका कर दिया। यह घटना पुणे की है और इस घटना को अंजाम सुबह लगभग 3:45 पर दिया गया। विस्फोट से धमाका करने के बाद चोरों ने एटीएम कियोस्क से 16 लाख से अधिक की चोरी कर ली।
● सितंबर 2021 महाराष्ट्र के ठाणे में तीन चोरों ने एटीएम से ₹1 लाख चुरा लिए। इन चोरों में से दो ने पीपीई सूट और तीसरे ने सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहन रखी थी। ठाणे पुलिस के अनुसार, डकैतों ने एक एटीएम को कटर से काट दिया, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को जला दिया और मशीन से नकदी चुराकर फरार हो गए।
● मार्च 2019 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में लुटेरों ने कॉर्पोरेशन बैंक के पूरे एटीएम को उखाड़ लिया और उसे लेकर भाग गए। एटीएम मशीन में लगभग ₹30 लाख नकद थे। डकैतों ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरों को भी ग्रीस से ढक दिया था।
● फरवरी 2019 में मुंबई पुलिस ने दो कॉलेज छात्रों, आसिफ खान और अस्मत खान को गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों पर 10 एटीएम से ₹1 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप था। दोनों युवक मशीन से पैसा निकलने से कुछ सेकंड पहले ही उसे बंद कर देते थे, लेकिन पैसा मशीन से बाहर आ जाता था। नकदी निकालने के बाद, वह दावा करते थे कि अधूरे लेनदेन के बावजूद उनके खातों से पैसा डेबिट किया गया और बैंकों से रिफंड की मांग करते थे।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications