Anti-Aging Products: बहुत तेजी से फैल रहा है जवानी बरकरार रखने का कारोबार

Anti-Aging Products: हमेशा जवान दिखने की लालसा ने एक नए उद्योग को न सिर्फ जन्म दिया है, बल्कि उसे फलने फूलने का भरपूर अवसर भी प्रदान किया है। एंटी एजिंग प्रोडक्ट के नाम से बिकने वाली दवाइयों, खाद्य पदार्थों और कॉस्मेटिक्स का बाजार अरबों डॉलर का हो चुका है और इसकी वृद्धि दर भी किसी भी बड़े उद्योग से ज्यादा है। 26 सितम्बर 23 को जारी स्टैटिस्टा के आकड़ें के अनुसार 2021 में, वैश्विक एंटी-एजिंग उद्योग का कुल बाजार मूल्य लगभग 62.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। वैश्विक एंटी-एजिंग बाजार में 2022 और 2027 के बीच लगभग 6.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) का अनुमान है और 2027 तक इसके 93 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

एंटी-एजिंग बाज़ार यानी यौवन की मार्केटिंग

सौंदर्य उत्पाद लोगों को हर तरह से प्रेरित करते हैं। सुंदर दिखने की सहज लालसा और टेलीविजन, फिल्मों और पत्रिकाओं में प्रस्तुत उत्पादों की आकर्षक तस्वीरें हर समाज पर असर डालती हैं। कॉस्मेटिक उद्योग इसका पूरा फायदा उठा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक कॉस्मेटिक उद्योग सबसे प्रमुख बाजार बन गया है। 2021 में अमेरिका ने इस उद्योग से लगभग 48 बिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व प्राप्त किया था।

Anti-Aging Products The business of Anti-Aging marketing expanding very fast

फ्रांसीसी सौंदर्य प्रसाधन कॉस्मेटिक कंपनी लोरियाल दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन गई है, जिसका 2022 में बाजार मूल्य 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। जिलेट का भी ब्रांड मूल्य लगभग सात बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अब लोरियाल का दावा है कि उन्होंने लेजर किरणों को मात देने वाली एंटी-एजिंग और त्वचा में बदलाव लाने वाली उत्पाद श्रृंखला तैयार करने के लिए, त्वचा कोशिका जीव विज्ञान के अध्ययन में दो दशक खर्च किए हैं। इस प्रचार का ही असर है कि आजकल बड़ी संख्या में लोग उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए लोरियाल की क्रीम का उपयोग कर रहे हैं।

त्वचा ही बताती है उम्र

शोध से पता चलता है कि त्वचा पर उम्र का असर विशेष रूप से प्रदूषण, यूवी किरणों जैसे बाहरी कारकों के प्रभाव के अलावा, आनुवंशिक संरचना और जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। लेकिन यह भी सही है कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना संभव है। अच्छी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए लोग अपना विशेष ख्याल रख रहे हैं। चूंकि त्वचा शरीर की पहली बाहरी इकाई है, जो बाहरी कारणों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील भी है। इसलिए यही हिस्सा उम्र और हमारी जीवनशैली के प्रभावों को सबसे अधिक दर्शाता है। झुर्रियाँ, थकी हुई त्वचा, काले घेरे, अत्यधिक लोच और रूखापन बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर स्पष्ट दिखाई देते हैं।

विज्ञान का चमत्कार

विज्ञान ही हमें त्वचा की उम्र बढ़ने के पीछे के कारकों और उनकी क्रिया के तंत्र के बारे में बेहतर जानकारी देता है और उसी के आधार पर हम उनका मुकाबला करने के लिए समाधान ढूंढ सकते हैं। आज उपभोक्ताओं की एक लगातार बढ़ती संख्या बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने या सीमित करने की कोशिश कर रही है। त्वचा के लिए उपचारात्मक तरीके अपना रही है। इसको पॉजिटिव एजिंग आंदोलन भी कहा जा रहा है।

एक सर्वेक्षण के अनुसार 62 प्रतिशत अमेरिकी अपने दैनिक त्वचा देखभाल के लिए दिनचर्या रूप में एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग करते हैं। एक अन्य शोध फर्म, मार्केट डेटा के अनुसार, एशिया प्रशांत क्षेत्र में एंटी-एजिंग बाजार 2022 में 8.09 बिलियन (लगभग 66,388.84 करोड़) का था और अनुमान है कि 2027 तक 5.69 प्रतिशत की दर से बढ़कर 10.66 बिलियन (लगभग 87,478.46 करोड़) तक पहुंच जायेगा।

इस क्षेत्र में भारत में एंटी-एजिंग बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है और पूर्वानुमानित अवधि (2022 से 2027) के दौरान 12 प्रतिशत की दर से इसके बढ़ने का अनुमान है। बदलती जीवनशैली, सौंदर्य प्रसाधनों में प्रगति और स्वास्थ्य देखभाल पर बढ़ता खर्च, भारत में इस बाजार की वृद्धि के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

एंटी-एजिंग उत्पाद की आसान पहुंच

एंटी-एजिंग उत्पाद अब ऑनलाइन स्टोर, सैलून, स्पा, विशेषज्ञ खुदरा दुकानों और होम शॉपिंग चैनलों के माध्यम से भी बेचे जा रहे हैं। बाजार में एंटी-एजिंग उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की उपलब्धता के साथ-साथ बढ़ती जागरूकता के कारण भी एंटी-एजिंग उत्पादों की मांग बहुत अधिक है। हालांकि त्वचा की उम्र को बढ़ने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इन उत्पादों के जरिए बढ़ने की प्रक्रिया में जरूर हस्तक्षेप किया जा सकता है।

दरअसल एंटी-एजिंग समाधानों का उद्देश्य ही त्वचा को बाहरी आक्रमण से बचाना और संरचनात्मक घटकों की सुरक्षा को बढ़ाना है। कोस्टेटिक्स सिर्फ डर्मिस पर असर डालकर त्वचा को मुलायम और युवा रूप देते हैं। डर्मिस एक रेशेदार संरचना है जो कोलेजन, लोचदार ऊतक और अन्य बाह्य कोशिकीय संरचना है जिसमें वाहिका, तंत्रिका, बालों के रोम और ग्रंथियां शामिल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+