2016 की बेहद चर्चित हस्ती रही सोनम गुप्ता, पढ़िए उसके बारे में वायरल हुई 16 बातें
सोनम गुप्ता को कौन नहीं जानता। नोटबंदी के बाद एकाएक चर्चा में आई सोनम सिर्फ एक महीने के अंदर भारत की सबसे चर्चित हस्ती बन गई।
दिल्ली। 2016 के आखिरी दिनों में भारत ही नहीं दुनिया का परिचय एक अनोखी हस्ती से हुआ। इस हस्ती का धरती पर वजूद है या नहीं, यह किसी को नहीं मालूम लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की वजह से दुनिया इनको जान गई। हम बात कर रहे हैं, सोनम गुप्ता की।
सोनम गुप्ता अचानक सबके दिलो-दिमाग पर छा गई और उसके बारे में सोशल मीडिया पर लोग स्टेट्स, फोटो और वीडियो कई दिनों तक शेयर करते रहे। लगभग एक महीने के अंदर ही सोनम गुप्ता को लोगों ने इतना तलाश किया कि वह भारत में गूगल में सर्च की जानी वाली तीसरी सबसे बड़ी हस्ती बन गई।
2016 को अलविदा कहते हुए आइए आपको सोनम गुप्ता के वायरल हुए 16 चर्चों के बारे में बताते हैं।

10 रुपए के नोट से दुनिया में आई सोनम गुप्ता
10 रुपए का एक नोट सोशल मीडिया पर पिछले कुछ सालों से है जिस पर लिखा है, सोनम गुप्ता बेवफा है। यह नोट एक बार पहले भी वायरल हुआ था लेकिन उस वक्त सोनम गुप्ता इतनी चर्चित नहीं हुई थी जितनी वह नोटबंदी के बाद हुई।
नोटबंदी ने लोगों को एक बहाना दे दिया और इंटरनेट पर मौजूद सोनम गुप्ता इस बार इतनी फेमस हो गई कि न जाननेवाले भी उसे जान गए। देश और विदेश की मीडिया में सोनम के चर्चे हुए।

सोनम गुप्ता बेवफा है, लिखा हुआ 2000 का नया नोट हुआ वायरल
नोटबंदी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने 2000 का नया नोट जारी किया। दस रुपए के नोट की ही तरह इस नोट पर भी 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाला और यह वायरल हो गया।
इसके बाद तो 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे हुए कई तरह के नोट इंटरनेट पर वायरल होने लगे और लोगों ने इसे खूब शेयर किया।

लोगों ने सोनम को इंटरनेशनल बेवफा घोषित किया
सोनम गुप्ता देखते-देखते नेशनल बेवफा से इंटरनेशनल बेवफा बना दी गई। लोगों ने भारतीय रुपयों पर सोनम गुप्ता को बेवफा घोषित करने के बाद डॉलर, युआन और विदेशी नोटों पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर वायरल कर दिया।
यही नहीं, सोनम गुप्ता को इंटरनेशनल लेवल की हस्ती बनाने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में विदेशी नेताओं के कमेंट्स भी पोस्ट किए।

विदेशी नेताओं के सोनम गुप्ता को लेकर आए कमेंट्स!
विदेशी नोटों पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा वायरल होने के बाद लोग विदेशी नेताओं के कमेंट्स वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने लगे जिसमें वे सोनम गुप्ता के बारे में कुछ कह रहे हैं।
एक ऐसा ही उदाहरण आप तस्वीर में देख सकते हैं जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के नाम से टिप्पणी डाली गई है कि मोदी जी आपके राज में ये क्या हो रहा, सोनम गुप्ता अभी तक बेवफा है। उसके नीचे मुलायम सिंह यादव के नाम से एक जवाब भी लिखा हुआ है।
इस तरह से लोगों ने सोनम गुप्ता के बहाने नोटबंदी के जमकर मजे लिए।

सोनम गुप्ता का बेवफाई पर आया जवाब
जब सोनम गुप्ता की बेवफाई नोटबंदी के बाद चर्चित हुई तो तुरंत उसका जवाब भी आया। वह भी नोटों पर लिखा हुआ।
ऐसे नोट वायरल हुए, जिन पर सोनम गुप्ता ने जवाब में लिखा था कि मैं बेवफा नहीं हूं, मेरी कुछ मजबूरियां हैं। इस खबर के वायरल होने के समय ही सोनम गुप्ता ने बेवफा कहनेवाले उस आशिक के नाम का खुलासा कर दिया।

सोनम गुप्ता ने किया आशिक के नाम का खुलासा
2000 का एक नया नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस पर लिखा था, बेवफा तू है सोनवीर सिंह, मैं नहीं: सोनम गुप्ता।
इस नोट के आने के बाद लोगों का पता चल गया कि सोनम गुप्ता पर बेवफाई का इल्जाम लगाने वाला सोनवीर सिंह है। इसके बाद फिर सोनम गुप्ता का एक और जवाब आया जिसमें उसने क्या कहा, वह नीचे की स्लाइड में पढ़िए।

सोनम गुप्ता ने अपनी हालिया जिंदगी के बारे में लिखा
सोशल मीडिया पर एक और नोट वायरल हुआ जिसमें सोनम गुप्ता ने अपनी आज की जिंदगी के बारे में लिखा।
उस नोट पर लिखा था, मैं अपने पति और बच्चों के साथ बहुत खुश हूं, मुझे और बदनाम न कर। सोनम गुप्ता।
एक नोट ऐसा भी वायरल हुआ जिस पर यह संदेश लिखा था कि सोनम गुप्ता, सोनवीर सिंह के साथ खुश जिंदगी बिता रही है।

सोनम गुप्ता की मम्मी ने भी किया बेटी का बचाव
एक पचास रुपए का नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस पर सोनम गुप्ता पर लगे बेवफाई इल्जाम का जवाब उसकी मम्मी दे रही थी।
सोनम की मम्मी ने लिखा, मेरी बेटी ऐसी नहीं है। मतलब बेवफा नहीं है।
सोनम गुप्ता नाम इतना चर्चित हुआ कि देश में इस नाम की लड़कियों पर तो शामत आ गई। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
देश में असली सोनम गुप्ता से लोग पूछने लगे सवाल
नोटबंदी के बाद इंटरनेट पर चर्चित हुई वर्चुअल सोनम गुप्ता की वजह से रियल सोनम गुप्ता मुश्किल में आ गईं।
इस नाम की लड़कियों से लोग सवाल पूछने लगे, उनका मजाक उड़ाने लगे। इससे तंग आकर कई सोनम गुप्ता नाम की लड़कियां सामने आईं और उन्होंने अपना दर्द बयां किया।
एक रियल सोनम गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कह रही है कि उसको बदनाम करनेवालों को कीड़े पड़ेंगे।

सनम बेवफा को लोगों ने बना दिया सोनम बेवफा
सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया जिसमें सनम को सोनम कर दिया गया। अब इस पोस्टर में सोनम बेवफा लिखा था।
सोशल मीडिया पर जब सोनम गुप्ता छा गई तो इसके बाद उस पर वीडियो भी धड़ाधड़ बनने लगे। सोनम गुप्ता कौन है, वह बेवफा क्यों हुई जैसे सवाल जो अब तक तस्वीरों में चल रहे थे, वह अब वीडियो में आने लगे।
सोनम गुप्ता बेवफा है पर बने गाने यूट्यूब पर छा गए
सोशल मीडिया से निकलकर अब सोनम गुप्ता यूट्यूब पर छाने लगी। वहां उसकी बेवफाई को लेकर कई हिंदी और भोजपुरी गाने अपलोड किए गए, जिसे लोगों ने खूब देखा सुना।
ऐसा ही वायरल हुआ एक गाना आप स्लाइड से जुड़े हुए वीडियो में देख सकते हैं। तो इस तरह से सोनम गुप्ता ने सिंगर को भी एक अनूठा आइडिया दे दिया।
कॉमेडियन जयविजय सचान का सोनम गुप्ता पर वीडियो वायरल
कॉमेडियन जयविजय सचान ने यूट्यूब और स्नैपचैट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है-एन अनटोल्ड स्टोरी' नाम से दो पार्ट में वीडियो जारी किया, जिसमें पहला पार्ट काफी वायरल हुआ। वह वीडियो आप इस स्लाइड में देख सकते हैं।
इसमें जयविजय सचान ने फिल्मी कलाकारों और नेताओं की मिमिक्री कर खूब हंसाया है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।
सोनम गुप्ता को लेकर जीत फिल्म का एक सीन हुआ वायरल
एक डबिंग आर्टिस्ट ने सनी देओल के जीत फिल्म के एक सीन को सोनम गुप्ता के सीन में बदल दिया। यह वीडियो ह्वाट्सएप और फेसबुक पर काफी शेयर किया गया।
इसमें सनी देओल नोटबंदी पर अपने खास अंदाज में डायलॉग मार रहे हैं। इसमें करिश्मा कपूर के कैरेक्टर को सोनम गुप्ता के रोल में बदल दिया गया है। इस स्लाइड के साथ आप वह वीडियो देखकर एक बार फिर इसका मजा ले सकते हैं।
सोनम गुप्ता बेवफा क्यों हुई, इस पर बनी कहानियां
सोनम गुप्ता की कहानियां ह्वाट्सएप पर खूब वायरल हुईं जिसमें यह बताया गया कि वह क्यों बेवफा हुई? किसी ने सोनम गुप्ता को बनारस का बताया तो किसी ने कहीं और का।
सोनम गुप्ता बेवफा क्यों हुई, इस पर वन इंडिया ने लोगों से पूछा, जिसका वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा गया। इसमें लोग सोनम गुप्ता के बारे में बता रहे हैं कि आखिर वह बेवफा क्यों हुई होगी?
क्रिकेट मैच तक पहुंची सोनम की चर्चा
भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कपिल देव, किरण मोरे, डीन जोंस और वीवीएस लक्ष्मण से पूछ डाला कि सोनम गुप्ता बेवफा है कि नहीं।
तो सोनम गुप्ता की चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर क्रिकेट ग्राउंड तक पहुंच गई। वहां क्या हुआ, आप वन इंडिया के इस वीडियो में देख सकते हैं जो इस स्लाइड के साथ लगा है।

गूगल सर्च में तीसरी सबसे चर्चित हस्ती बनीं सोनम गुप्ता
2016 के दिसबंर में गूगल ने जब भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की तो सब हैरान रह गए। इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और खिलाड़ी पीवी सिंधु के बाद सोनम गुप्ता तीसरे नंबर पर है।
नोटबंदी के बाद एक महीने के अंदर सोनम गुप्ता को लोगों ने सर्च इंजन में इतना तलाश किया कि गूगल ने उसके फेमस होने का सबूत दे दिया।

सोनम गुप्ता के बारे में जानने के लिए लोगों की दीवानगी
सोनम गुप्ता कौन है, उसका इतिहास क्या है? लोगों ने सोनम के बारे में क्या कुछ नहीं तलाशा। आप गूगल में सोनम गुप्ता के बारे में हिंदी या इंग्लिश में जैसे ही कुछ लिखेंगे, ऑटो सजेशंस में खुद ब खुद कई ऑप्शन आ जाएंगे।
आप देखेंगे कि लोगों ने सोनम गुप्ता के बारे में न्यूज, इमेज, वीडियो, उसका इतिहास, विकिपीडिया पर उसका प्रोफाइल, और भी बहुत कुछ जानने की कोशिश की। इससे पता चलता है कि लोगों में सोनम को लेकर कितनी दीवानगी रही?
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications