Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Passport: भारत में 3 रंग के पासपोर्ट किए जाते हैं जारी, पहले थे 4 पासपोर्ट!

कुछ दिनों पहले हेनले ने पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट जारी की जिसमें पता चला कि भारत पासपोर्ट रैंकिंग के मामले में पिछले साल के मुकाबले एक स्थान नीचे आ गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट इस सूची में 85वें स्थान पर है, जबकि फ्रांस ने इस रैंकिंग में 194 देशों में टॉप किया है। हालांकि, भारत की रैंक भले ही गिरी हो, लेकिन देश का वीजा-फ्री स्कोर बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स 62 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते है, जबकि 2023 में यह संख्या 60 देशों तक ही सीमित थी।

3 colored passports are issued in India earlier there were 4 passports

चलिए ये तो बात हुई पासपोर्ट इंडेक्स की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में तीन रंग के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं, और पहले तो यह संख्या चार रंग के पासपोर्ट की थी। लेकिन आपने हमेशा ब्लू कवर पासपोर्ट ही देखा होगा, क्योंकि अन्य दो पासपोर्ट आम जनता को नहीं जारी किए जाते हैं। आईए जानते हैं भारत में जारी किए जाने वाले पासपोर्ट के प्रकार के बारे में।

सामान्य पासपोर्ट (टाइप पी पासपोर्ट)
सामान्य पासपोर्ट, जिसे भारत में ब्लू कवर पासपोर्ट या टाइप पी पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, आम नागरिकों को जारी किया जाने वाला सबसे आम पासपोर्ट है, जिसमें वेकेशन और बिजनेस ट्रिप, आदि शामिल होती है। यह पासपोर्ट 36 या फिर 60 पेज का होता है, जो की 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 10 साल और नाबालिगों के लिए 5 साल वैध होता है।

यह पासपोर्ट सभी भारतीय नागरिकों को मिल सकता है, चाहे उनकी उम्र, पेशा या एजुकेशनल क्वालिफिकेशन कुछ भी हो, जो कि इस पासपोर्ट को प्राप्त करना और आसान बना देता है। देश में ज्यादातर लोगों के पास यही पासपोर्ट होता है। इस पासपोर्ट की मदद से विदेशी अथॉरिटीज़ को आम भारतीय नागरिकों और सरकारी अफसरों के बीच में फर्क करने में मदद मिलती है। इस पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, जन्म तारीख, फोटो, पता आदि लिखा होता है।

ऑफिशियल पासपोर्ट (टाइप एस पासपोर्ट)
ऑफिशियल पासपोर्ट, जिसे देश में टाइप एस पासपोर्ट या फिर वाइट कवर पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार के लिए काम करने वाले अधिकारियों को जारी किया जाता है। यह पासपोर्ट विशेष रूप से आधिकारिक कार्यों के लिए भारत से बाहर यात्रा करने वाले भारत सरकार के अधिकारियों के लिए होता है।

इस पासपोर्ट की मदद से माइग्रेशन और कस्टम अधिकारियों के लिए यह जानना आसान हो जाता है कि यात्री भारत सरकार का अधिकारी है, जिसमें आईएएस अधिकारी, आईपीएस अधिकारी, भारतीय सशस्त्र बल के जवान, जो देश के बाहर तैनात होते हैं, शामिल हैं। वैसे आपको बता दे कि 2021 के बाद से सभी ऑफिशियल पासपोर्ट्स को ई-पासपोर्ट्स के रूप में जारी किया जा रहा है।

डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, जिसे मैरून कवर पासपोर्ट या फिर टाइप डी पासपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय डिप्लोमेट्स, सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और कुछ बड़े रैंकिंग वाले सरकारी अधिकारियों, आईएफएस अधिकारियों को जारी किया जाता है। डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स को ज्यादातर विदेश जाने के लिए वीजा की आवश्यकता ही नहीं होती।
डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स से वीजा के बारे में नहीं पूछा जाता, चाहे वो विदेश में कितना भी समय बिताना चाहे। आपको यह भी बता दें कि डिप्लोमेटिक पासपोर्ट अन्य पासपोर्ट्स के मुकाबले जल्दी प्राप्त हो जाता है और इमीग्रेशन और कस्टम में भी इस पासपोर्ट होल्डर्स को प्राथमिकता दी जाती है। यह पासपोर्ट 28 पेज का होता है।

इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड (ईसीआर) पासपोर्ट
इमीग्रेशन चेक रिक्वायर्ड (ईसीआर) पासपोर्ट या फिर ऑरेंज कवर पासपोर्ट यह बताता है कि यात्री की इमीग्रेशन जांच करने की आवश्यकता है। यह स्टेटस उन पासपोर्ट होल्डर्स को दिया जाता है जिन्होंने दसवीं कक्षा पास नहीं की होती है। ईसीआर पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को रोजगार के उद्देश्य से विदेश यात्रा करने पर हर बार इमीग्रेशन ऑफिस से मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

वहीं दूसरी और इमीग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड (ईसीएनआर) पासपोर्ट उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर रखी होती है और विदेश जाने से पहले उन्हें इमीग्रेशन ऑफिस से मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होती। इस पासपोर्ट को वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। हालांकि सरकार ने अपनी घोषणा के कुछ दिनों बाद ही अपना यह निर्णय वापस ले लिया और कहा कि अलग से कोई ईसीआर पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा।

देश में कितने पासपोर्ट होल्डर?
राज्यसभा में प्रश्न किए जाने पर 8 फरवरी, 2024 को केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि देश में अब तक कुल 9,26,24,661 पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं और फिलहाल वैध हैं।

विदेश मंत्रालय ने राज्यों के आधार पर 2023 तक जारी किए गए पासपोर्ट्स की सूची भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड की थी, और उसमें पता चला कि 2023 तक 8,82,71,293 पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं, जिसमें से 5,73,77,716 पासपोर्ट पुरुषों को और 3,08,93,577 पासपोर्ट महिलाओं को जारी किए गए हैं, यानी कि 2023 तक देश भर में कुल जारी किए गए पासपोर्ट्स में से लगभग एक-तिहाई पासपोर्ट महिलाओं को जारी किए गए हैं।

अगर राज्यों के आधार पर बात की जाए तो सबसे ज्यादा पासपोर्ट केरल (98,92,840), महाराष्ट्र (98,11,366) और उत्तर प्रदेश (87,85,792) के लोगों को जारी किए गए हैं। आपको यह भी बता दें कि वर्ष 2019 में 1,11,15,399 पासपोर्ट, 2020 में 54,12,614 पासपोर्ट, 2021 में 73,63,491 पासपोर्ट, 2022 में 1,17,41,203 पासपोर्ट और 2023 में 1,37,54,422 पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+