जानिये क्यों खास है लखनऊ, जानिये दुनिया में है इसकी अलग पहचान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मायनों में खास है। इस शहर को अदब और तहजीब के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यही नहीं लखनऊ अपने स्वाद के लिए खासतौर पर जाना जाता है।

वेज और नॉनवेज दोनों ही व्यंजनों के लिए लखनऊ को देश के बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। कहते हैं लखनऊ के लोगों में अजब सा अंदाज होता है और यहां के लोग बड़ी ही आसानी से लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाते और छाप छोड़ते हैं।
आज हम आपको लखनऊ के बारे में कई ऐसे तथ्यों से रूबरू करायेंगे जिसे आप शायद ही जानते होंगे। इन तथ्यों में सबसे खास बात यह है कि लखनऊ भारत का सबसे ज्यादा खुश रहने वालों शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है, पहले स्थान पर चंड़ीगढ़ है।
लखनऊ के बारे में 20 ऐसे तथ्य जो आपको लखनऊ वाला होने पर गर्व महसूस करायेंगे
- लखनऊ दुनिया की सबसे तेज विकसित होने वाले शहरों की सूची में 74 वें स्थान पर है।
- लखनऊ में देश के किसी भी राज्य की तुला में सबसे ज्यादा शिया मुस्लिम रहते हैं।
- लखनऊ में सबसे ज्यादा 9000 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं जोकि देश के किसी भी शहर से ज्यादा हैं।
- चारबाग भारत का सबसे ज्यादा व्यस्त और खूबसूरत रेलवे स्टेशन है।
- चारबाग रेलवे स्टेशन उपर से देखने पर शतरंज का बोर्ड लगता है जबकि इसके गुंबद शतरंग के गोटियां लगती हैं
- रूमी दरवाजे को रूमी दरवाजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे रोम के शिल्पकार ने बनाया था।
- लखनऊ में 58844 लोगों पर एक शौचालय है।
- 1857 की क्रांति के समय लखनऊ अहम स्थान था, यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ पहली आजादी की लडाई छेड़ी गयी थी। यहीं से क्रांति शुरु होकर कानपुर और बंगाल की ओर बढ़ी थी।
- 1857 में अंग्रेजों ने लखनऊ में सबसे बड़ा कैटोंनमेंट बनाया था।
- बिना पिलर के बड़ा इमामबाडा का हॉल एशिया का सबसे बड़ा हॉल है। इसे 22000 मजदूरों ने मिलकर बनाया था।
- लखनऊ विश्वविद्यालय यूरोपीय ऑर्किटेक्स से प्रेरित है।
- दिलकुशा कोठी अंग्रेजी बारूख आॉर्किटेक्ट का उदाहरण है। इसे 1800 में गर्मियों में अंग्रेजों के रहने के लिए बनाया गया था।
- बडा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा मुगल और तुर्की ऑर्कीटेक्ट का मिला जुला रूप है।
- ला मार्ट स्कूल को इंडो-यूरोप स्टाइल में बनाया गया है।
- लखनऊ में चिकनकारी 400 साल पुरानी विधा है और चिकन के लिए लखनऊ पूरी दुनिया में जाना जाता है।
- नवाब आसफुद्दौला के काल को शहर का स्वर्ण काल कहा जाता है।
- लखनऊ चिड़ियाघर को बनारसी बाग कहा जाता था यह देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर है, इसे 1921 में स्थापित किया गया था।
- साइकिल चलाने के लिहाज से लखनऊ उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तम शहर है।
- 2015 में कराये गये आईएआऱबी और एलजी कॉर्पोरेशन के सर्वे में लखनऊ को देश का सबसे खुशहाल शहर बताया गया है। चंडीगढ़ पहले स्थान पर है।
More From
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications