पीएम ने कभी नहीं ली छुट्टी, ऐसे ही 10 तथ्य जो आपको चकित करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग हर दिन मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। हर रोज किसी ना किसी कार्यक्रम में शिरकत या विदेशी दौरों पर रहने वाले पीएम मोदी एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने की ओर हैं।

पिछले वर्ष 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक आरटीआई में खुलासा हुआ कि उन्होंने अभी तक एक भी छुट्टी नहीं ली है। पीएम ने अभी तक एक भी सिक लीव या कैजुएल लीव नहीं ली है। वहीं जब आरटीआई में सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री के ऑफिस का समय क्या है तो जवाब में लिखा गया कि वह चौबीस घंटे काम पर रहते हैं।

पीएम पिछले 18 महीने से लगातार काम पर है और इस दौरान उन्होंने 89 दिन विदेशी दौरे पर गुजारे हैं। अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री रूस के दौरे पर जायेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के घरेलू दौरे पर नजर डालें तो पीएम ने 26 मई 2014 से 26 अक्टूबर 2015 के बीच 10 घरेलू यात्रायें की हैं। इस दौरान उन्होंने 11 दिन घरेलू दौरे किये। इस लिहाज से 100 दिन तक प्रधानमंत्री यात्रा पर रहे।

एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि पीएम मोदी खुद अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को चलाते हैं। लेकिन प्रधानंत्री के ऑफिस का ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पीएमओ ऑफिस की ओर से चलाया जाता है। यही नहीं प्रधानमंत्री के ऑफिस के सोशल मीडिया के अकाउंट को संबंधित लोग चलाये जाते हैं और उन्हें इसके लिए अतिरिक्त सैलरी नहीं दी जाती है। हालांकि इस बात का जवाब नहीं मिल सका है कि विदेशी भाषा में प्रधानमंत्री के ट्वीट के लिए कौन मदद करता है। हालांकि यह साफ किया गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पीएम को टीपी पढ़ने में मदद करता है।

पीएम ने कभी भी सरकारी छुट्टी नहीं ली

पीएम ने कभी भी सरकारी छुट्टी नहीं ली

पीएम ने एक भी सिक या कैजुएल लीव नहीं ली है।

24 घंटे काम पर रहते हैं पीएम मोदी

24 घंटे काम पर रहते हैं पीएम मोदी

आरटीआई के सवाल के जवाब में बताया गया है कि पीएम पूरे दिन काम पर रहते हैं।

पीएम खुद चलाते हैं अपना फेसबुक और ट्विटर अकाउंट

पीएम खुद चलाते हैं अपना फेसबुक और ट्विटर अकाउंट

जी हां पीएम मोदी खुद अपना सोशल अकाउंट चलाते हैं।

हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा है पीएम के पास

हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा है पीएम के पास

पीएम मोदी और उनके अधिकारी 34 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड का इस्तेमाल करते हैं।

पीएम ने नहीं लिया है सरकारी मोबाइल फोन

पीएम ने नहीं लिया है सरकारी मोबाइल फोन

प्रधानमंत्री को पीएमओ ऑफिस की ओर से कोई मोबाइल फोन नहीं दिया गया है।

पीएम अपने किचन का खर्च खुद उठाते हैं

पीएम अपने किचन का खर्च खुद उठाते हैं

प्रधानमंत्री की एलपीजी, सब्जियां, मसाले पीएम के व्यक्तिगत खर्चे से चलता है, नाकि सरकार इसके बिल देती है।

राजनैतिक विज्ञान से पोस्ट ग्रैजुएट हैं पीएम

राजनैतिक विज्ञान से पोस्ट ग्रैजुएट हैं पीएम

पीएम की उच्चतम शिक्षा राजनैतिक विज्ञान में परास्नातक की डिग्री है।

कभी इफ्तार पार्टी में हिस्सा नहीं लिया

कभी इफ्तार पार्टी में हिस्सा नहीं लिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने किसी भी रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा नहीं लिया।

100 दिन यात्रा पर रहे हैं पीएम मोदी

100 दिन यात्रा पर रहे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी विदेश और स्वदेश में सौ दिन की यात्रा कर चुके हैं।

दूरदर्शन करता है पीएम की मदद

दूरदर्शन करता है पीएम की मदद

टीपी पढ़ने पीएम की मदद दूरदर्शन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+