अगर आप भी हैं आलसी तो इन 10 नौकरियों से करें मोटी कमाई

नयी दिल्ली। अगर आप भी ये मानते हैं कि अच्छे करियर के लिए तेज दिमाग और मेधावी होना आवश्यक है तो आप गलत हैं। अब आलसी लोगों के लिए भी मटी कमाई के कई विकल्प मौजूद हैं। आलसी स्‍वाभाव वालों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आलसी लोगों के लिए मोटी कमाई वाले करियर के कई विकल्प मौजूद हैं। बस जरुरत हैं आप स्मार्ट हो।

कहने का मतलब ये कि भले ही आप आलसी हो लेकिन आपका स्मार्ट होना जरुरी है। आलसी मेधावियों के लिए बिल गेट्स ने भी कहा है कि मैं किसी भी मुश्किल काम के लिए हमेशा आलसी व्यक्ति का चयन करूंगा...क्योंकि वह इसे करने का आसान तरीका ढूंढ लेगा। आज आपको ऐसे ही कुछ जॉब्स के बारे में बताते हैं जो आलसी लोगों के लिए कमाई का बढ़िया जरिया बन सकती हैं।

पालतू कुत्तों को ठहलाने का काम

पालतू कुत्तों को ठहलाने का काम

शहरी इलाकों में पालतू कुत्तों को ठहलाने का काम वे आलसी लोग कर सकते हैं जिन्हें कम मेहनत करके अच्छा पैसा कमाना है। ये काम आलसी लोगों के लिए वरदान है।

फिल्मों में साइड भूमिका

फिल्मों में साइड भूमिका

फिल्मों में साइड भूमिकाओं को निभाकर भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इसमें करना कुछ नहीं होता, बस आगे, पीछे या जहाँ कहा जाता है वहीं खड़े हो जाना होता है। ये आलसी लोगों के लिए मोटी कमाई का बड़ा जरिया है।

कंप्यूटर प्रोग्रामर

कंप्यूटर प्रोग्रामर

आलसी लोगों के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर का काम बेहतरीन विकल्प है।

स्लीप स्टडी

स्लीप स्टडी

आलसी लोगों के लिए सोना से बेहतर कोई काम नहीं हो सकता है। ऐसे में वो स्लीप स्टडी में भाग ले सकते हैं। कई मेडिकल फर्म अपने अध्ययनों में सोने के लिए प्रतिभागियों को मौका देती हैं। इस दौरान अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं।

वीडियो गेम टेस्टर

वीडियो गेम टेस्टर

वीडियो गेम खेलना वाकई दिलचस्प होता है। ऐसे में वीडियो गेम टेस्टर की जॉब भी आपकी कमाई का अच्छा जरिया हो सकती है।

बीयर टेस्टर

बीयर टेस्टर

बीयर की खुमारी पसंद है और ज्यादा आरामपसंद हैं तो बीयर टेस्टर की जॉब आपके लिए है। इसमें भी बढ़िया पैसा मिलता है।

स्लीप टेस्टर

स्लीप टेस्टर

होटल स्लीप टेस्टर का काम बेहतर है। इसमें होटल के बेड को चैक करने का काम होता है।

अंग्रेजी पढ़ाए

अंग्रेजी पढ़ाए

अगर अंग्रेजी में अच्छे हैं तो चीन में आप अच्छा-खासा पैसा वहां के लोगों को ट्यूशन देकर कमा सकते हैं।

प्रोफेशनल फॉरेनर

प्रोफेशनल फॉरेनर

बड़े-बड़े कारोबारी मीटिंग में जाने और सेमिनार में भाग लेने के लिए पेशेवर विदेशियों को हायर करते हैं। ऐसे में आलसी लोग प्रोफेशनल फॉरेनर की जॉब से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

पेशेवर कडलर

पेशेवर कडलर

कई देशों में पेशेवर कडलर की जॉब होती है। इस दौरान लोगों अपनी छाती से चिपकाकर उनके साथ लेटकर सेवा देनी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+