फतेहपुरः महाराष्ट्र से आ रहे परिवार को टैंकर ने मारी टक्कर, मां-बेटी ने मौके पर तोड़ा दम

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के नेशनल हाइवे पर सुबह के वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। जहां महाराष्ट्र से यूपी के जौनपुर जिले के लिए अपने परिवार को ऑटो में सवार होकर घर वापसी को निकले थे तभी नेशनल हाई वे 2 पर तेज़ रफ़्तार से आ रहे टैंकर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी , जिससे मां-बेटी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार मृतका का पति सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार टैंकर की तलाश में जुटी हुई हैं।

uttar pradesh fatehpur road accident mother and daughter died

फतेहपुर जिले के खागा के NH2 में माँ-बेटी की मौत के बाद, जहां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का हाल बेहाल है, जहां मृतका के परिजनों ने बताया की शनिवार को वह लोग महराष्ट्र से अपने ऑटो से परिजनों को लेकर जौनपुर घर जा रहा था की तभी पीछे से तेज़ गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो में बैठी 30 वर्षीय महिला संजू यादव और उसकी 10 वर्षीय बेटी नंदिनी की दर्दनाक मौत हो गई है।

वहीं पीड़ितों की माने तो लॉक डाउन के बाद महराष्ट्र में खाने के लिए कुछ नहीं बचा। लेकिन सरकार दावे कर रही थी की खाना सभी को मिलेगा। लेकिन कुछ नहीं मिल रहा था, जिसके चलते वहां से सभी लोग ऑटो और बाइक से निकले थे, जहां बार्डर में पुलिस वालों ने पैसा लेकर बार्डर पार कराये। लेकिन रास्ते में कुछ भी खाने को नहीं मिला। किसी तरह पानी पीकर यहां तक सफर तय किया। लेकिन सुबह टैंकर ने टक्कर मार दिया, जिसमे महिला और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+