अपनी सुहागरात से पहले युवक ने प्रेमिका को मिलने बुलाया, और फिर...

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में एक महिला कुएं में घायल हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पूछताछ में महिला ने जो बातें बताईं उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना फतेहपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यहां रहने वाले लवकुश नाम के एक युवक का पड़ोस के गांव में रहने वाली महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक जुलाई को लवकुश की शादी हुई, उसने अपनी सुहागरात से पहले प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया गया। प्रेमिका ने लवकुश से उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाया। काफी देर तक समझाने के बाद जब शादीशुदा जिंदगी में प्रेमिका बाधक बनती नजर आई तो लवकुश ने चाकू से उस पर वार कर दिया और मरा हुआ समझ कर उसे पास के कुएं में फेंककर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने सुनी आवाज

ग्रामीणों ने सुनी आवाज

घटना के चौथे दिन जब महिला को होश आया तो ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां बुरी तरह घायल युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसपी रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव व क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा ने सदर अस्पताल पहुंचकर युवती का हालचाल जाना व उसे सुरक्षा दिए जाने के साथ ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रेमी ने अपने साथी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया

प्रेमी ने अपने साथी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया

युवती की मानें तो वह एक साल से बांदा जनपद स्थित अपने मायके में रह रही थी। प्रेमी लवकुश ने अपनी सुहागरात से पहले एक बार मिलने के लिए उसे गांव के बाहर बुलाया था, जहां लवकुश अपने एक साथी चंदन के साथ आया। लवकुश द्वारा उससे चंदन के साथ संबंध बनाने को कहा गया, जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या करने की नियत से गला रेत कर कुएं में डाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+