हार्दिक पटेल का PM मोदी पर हमला, कहा- ये BJP वाले देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं...

Fatehpur news, फतेहपुर। कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने फतेहपुर के अमौली कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। हार्दिक ने पीएम मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए संविधान के लिए खतरा तक बता डाला। हार्दिक ने कहा कि ये बीजेपी वाले देश के संविधान को खत्म करके अपनी शक्तियां लागू करना चाहते हैं।

चौकीदार नहीं, प्रधानमंत्री चाहिए

चौकीदार नहीं, प्रधानमंत्री चाहिए

पीएम के खुद को चौकीदार कहने वाले बयान पर निशाना साधते हुए हार्दिक ने कहा कि हमें चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आरएसएस और कुछ लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उनको जनता से कोई मतलब नहीं हैं। वहीं, उन्होंने रोजगार पर कहा कि अगर आप पकौड़े तलेंगे तो आपके बच्चों का भविष्य भी तल जाएगा।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

किसानों का कर्ज माफ होगा

किसानों का कर्ज माफ होगा

उन्होंने कहा कि गुजरात में हजारों महिलाएं और बच्चियां कई साल से लापता हैं। यूपी के उन्नाव में बीजेपी ने बलात्कारी विधायक को पार्टी तक से नहीं निकाला। किसानों का कर्ज माफ होगा। एक किसान को 72 हजार रुपया देने का काम किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर सपा-बसपा गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो बेहतर होता, लेकिन उसमें जरा भी गुंजाइश नहीं है।

बनारस से चुनाव हारेंगे नरेंद्र मोदी

बनारस से चुनाव हारेंगे नरेंद्र मोदी

हार्दिक ने कहा था कि अगर दिल्ली में किसी को बैठना हो तो रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, लेकिन 2014 में आप लोगों ने गलती कर दी। एक आदमी को आप गुजरात से बनारस लेकर आए। बनारस से आप लोगों ने दिल्ली भेज दिया। मैं बीच में बनारस भी गया बनारस में ऐसा विनाश कर रखा है इन्होंने। मां गंगा ने बुलाया है ये कहकर आए थे। पूरे बनारस में गढ्‌ढे ही गढ्‌ढे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावा कर सकता हूं कि बनारस से नरेंद्र मोदी चुनाव हारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+