पेड़ से टकराई बोलेरो, एक परिवार के दो बच्चों समेत 5 की गई जान

Fatehpur News, फ़तेहपुर। यूपी में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव पास तेज रफ्तार बुलेरो पेड़ से टकरा गई जिसमें दो मासूम बच्चों सहित 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सभी हथगांव थाने के नौरंगाबाद से बेटी की चौथी लेकर हुसैनगंज थाने के गोपीपुर वापस आ रहे थे तभी अचानक बोलेरो पेड़ से टकरा गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। बोलेरो में बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। घायलों की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया।

Five killed in accident when bolero hit tree

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपीपुर के रहने वाले दिनेश की पुत्री विमला की शादी हथगाम थाना क्षेत्र के नोरंगाबाद में हुई थी। वहां परिवार चौथी लेने गया था और वापस लौट रहा था रफ़्तार अधिक होने के कारण हुसैनगंज थाना के गोपीपुर में बोलेरो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

बोलेरो की टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे से हुई आवाज एव घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व 108 एम्बुलेंस ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। तब तक प्रिय उर्फ़ पट्टू पुत्री रमेश (7 वर्ष), सोनम पुत्री रमेश (10 वर्ष), आरती पुत्री रमेश (22 वर्ष), रमेश पुत्र सूरज पाल, नेहा पुत्री दिनेश (17 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। वहीँ गंभीर हालत के घायल संदीप, सीमा, शिवानी, पूनम, माधुरी, प्रीति समेत अन्य सभी घायलों की नाज़ुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि: हिमाचल के बैजनाथ धाम में उमड़ा आस्था का ज्वार, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+